तेलंगाना विधानसभा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी से KTR के PRO ने की बदतमीजी, एफआईआर दर्ज

तेलंगाना की विक्षपी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय समिति के नेता केटी रामा राव इस वक्त चर्चा में हैं, दरअसल उनके पीआरओ महेश के खिलाफ पुलिस ने हैदराबाद के सैफाबाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है. उन पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी से बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया है.

KTR @KTRBRS

तेलंगाना विधानसभा के बाहर बीआरएस का प्रदर्शन (Photo-X/@KTRBRS)

FIR Filed Against KTR PRO Mahesh: हैदराबाद के सैफाबाद पुलिस स्टेशन में BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (PRO) महेश और महेंद्र नाम के एक दूसरे शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने तेलंगाना विधानसभा में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी की, उन्हें धमकाया और उनके काम में रुकावट डाली.

विज्ञापन

विधानसभा गेट पर हुई घटना

एफआईआर के मुताबिक 7 सितंबर 2026 को तेलंगाना विधानसभा के गेट नंबर 3 पर एक रिजर्व इंस्पेक्टर (RI) तैनात थे. सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच, BRS के विधायकों और MLCs का एक ग्रुप, जिन्होंने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी और जिन पर ‘कांग्रेस अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है’ जैसा नारा लिखा था, गन पार्क की तरफ से गेट के पास पहुंचा.

विज्ञापन

पुलिस ने अपनी सिक्योरिटी ड्यूटी के तहत उस ग्रुप को रोका. शिकायतकर्ता का आरोप है कि महेश, जो वैलिड पास का इस्तेमाल करके विधानसभा परिसर में दाखिल हुए थे, ने बीच-बचाव किया और कथित तौर पर महबूबनगर के BRS MLC नवीन कुमार रेड्डी को पुलिस की रोक के बावजूद आगे बढ़ने के लिए उकसाया.

अधिकारी ने आगे आरोप लगाया कि जब महेश से दखल न देने को कहा गया, तो वे आक्रामक हो गए और खुद को KTR का PRO बताया. शिकायत के मुताबिक, महेश ने कथित तौर पर अधिकारी को चुनौती दी और पूछा, ‘क्या तुम मुझे मारोगे?’ इसके बाद वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और उन्हें वहां से हटाया.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज

रिजर्व इंस्पेक्टर ने शुरू में इस घटना को ड्यूटी के दौरान होने वाली आम बहस-बाजी समझा. हालांकि FIR के मुताबिक 9 सितंबर 2026 को घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद मामला एक अलग मोड़ पर पहुंच गया.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में महेश उन पर उंगली उठाते और गाली-गलौज और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं. FIR में ‘पीठ तोड़ने’ की कथित धमकी का भी जिक्र है. महेंद्र नाम के एक दूसरे शख्स, जिसने कथित तौर पर भूरे रंग की शर्ट पहनी थी, पर भी अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है.

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा कि कथित गाली-गलौज और धमकियों से उन्हें काफी मानसिक परेशानी और अपमान का सामना करना पड़ा, खासकर इसलिए क्योंकि ये घटना उनके सहयोगियों के सामने हुई और बाद में ये सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ