---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर News24 का बड़ा माइलस्टोन, 7 दिनों में हासिल किए 533 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज

न्यूज24 के मेन फेसबुक पेज पर 19 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि न्यूज24 के यूट्यूब चैनल पर भी फॉलोअर्स की संख्या तेजी से 20 मिलियन की ओर बढ़ रही है.

---विज्ञापन---

देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान News24 (B.A.G Convergence Limited) ने सोशल मीडिया पर बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. न्यूज24 देश का एक विश्वसनीय न्यूज चैनल है, जिसने न सिर्फ टीवी और वेबसाइट के माध्यम से अपने दर्शकों और रीडर्स तक सबसे पहले खबरें पहुंचाईं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लगातार अपडेट साझा कर व्यूज के मामले में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. News24 को सोशल मीडिया पर व्यूज का बादशाह कहना इसलिए गलत नहीं होगा, क्योंकि इस प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ने पिछले 7 दिनों (3 से 9 सितंबर के बीच) में फेसबुक, इंस्टाग्रम, यूट्यूब और एक्स पर संयुक्त रूप से 533.49 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.

न्यूज24 का सोशल मीडिया पर व्यूज का नया रिकॉर्ड

पिछले 7 दिनों में न्यूज24 को फेसबुक पर 173.763 मिलियन, यूट्यूब पर 164.965 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 192.66 मिलियन और एक्स (X) पर 2.10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं. ये रिकॉर्ड सोशल मीडिया यूजर्स का न्यूज24 पर भरोसे का प्रतीक है. देश-दुनिया की खबर हो या मनोरंजन-खेल की बड़ी अपडेट, न्यूज24 सोशल मीडिया यूजर्स को समय पर अपडेट करता है. टीवी-डिजिटल के अलावा सोशल मीडिया पर तेजी बढ़ती न्यूज24 की लोकप्रियता ने व्यूज के मामले में अन्य मीडिया संस्थानों को भी पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि न्यूज24 के फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई रीजनल पेज भी हैं, जहां स्थानीय और ग्राउंड रिपोर्ट लगातार शेयर की जाती है.

---विज्ञापन---

फेसबुक-यूट्यूब पर 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यूज24 के मेन फेसबुक पेज पर 19 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि न्यूज24 के यूट्यूब चैनल पर भी फॉलोअर्स की संख्या तेजी से 20 मिलियन की ओर बढ़ रही है. इतना ही नहीं, एक्स पर भी News24 ने यूजर्स का भरोसा कमाते हुए 2 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. साथ ही News24 के रीजनल चैनल ‘न्यूज24 एमपी-छत्तीसगढ़’, ‘न्यूज24 यूपी-यूके’, ‘न्यूज24 बिहार-झारखंड’, ‘न्यूज24 पंजाब’ और ‘न्यूज24 हरियाणा’ के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यूजर्स की उम्मीदों पर न्यूज24 खरा उतर रहा है और फॉलोअर्स की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है.

First published on: Sep 10, 2026 10:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola