Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स ने नोएडा में भड़काई हिंसा? 3 दिनों से शांति से चल रहा प्रदर्शन अचानक कैसे हुआ उग्र

दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार को श्रमिकों का हिंसक प्रदर्शन हुआ। अब इसमें बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। बताया जा रहा कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स ने नोएडा में धरना का फायदा उठाकर हिंसा फैलाई। सूत्रों का कहना है कि ये हिंसा आम श्रमिकों ने बल्कि प्रदर्शन में शामिल कुछ अन्य लोगों ने प्रदर्शन को हिंसक बनाया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: Raghav Tiwari Updated: Apr 13, 2026 14:24

यूपी के शो विंडो कहे जाना वाले नोएडा में श्रमिकों ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया। वैसे तो सैलरी और इंक्रीमेंट को लेकर श्रमिक पिछले करीब 3 दिनों से नोएडा में धरना दे रहे थे लेकिन अभी तक ये धरना शांतिपूर्वक चल रहा था। सोमवार सुबह अचानक लोगों की भीड़ में भारी बढ़ोतरी हुई। नारेबाजी शुरू हुई, लोग उग्र होना शुरू हो गए, पुलिस से झड़प होने लगी, देखते ही देखते लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहां तक लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

मामले में सूत्रों ने बताया कि नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन में अचानक घुसे कई नए चेहरों ने पुलिस की गाड़ियां जलाईं हैं। ये हिंसा आम श्रमिकों ने बल्कि प्रदर्शन में शामिल कुछ अन्य लोगों ने प्रदर्शन को हिंसक बनाया। पिछले 3 दिन से नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन चल रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए बीते दिन सीएम योगी ने हस्तक्षेप किया था। सीएम के हस्तक्षेप के बाद डीएम ने उद्यमियों के साथ बैठक भी की थी। श्रमिकों के लिए कई नियम बनाने पर चर्चा हुई थी। मामले ठंडा होते देख अगले ही दिन यानी सोमवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया। ऐसे में चर्चा है कि अचानक यह प्रदर्शन हिंसक कैसे हो गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में विरोध प्रदर्शन की क्या है वजह, आखिर किस चीज की मांग कर रहे हैं कर्मचारी?

क्या है पाकिस्तान कनेक्शन?

सूत्रों का कहना है कि नई उम्र के लड़के अचानक श्रमिकों की भीड़ में आए और गाड़ियों को जलाना शुरू कर दिया। यूपी ATS ने जिन 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में इन्हीं तरीकों का खुलासा हुआ था। बताया कि पाक हैंडलर के इशारों पर गाड़ियों को जलाकर दंगा, हिंसा करवाने की प्लानिंग थी।

यह भी पढ़ें: नोएडा में प्रदर्शन के चलते कौन-कौन सी सड़कें जाम, क्या वैकल्पिक इंतजाम?

First published on: Apr 13, 2026 01:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.