नोएडा में प्रदर्शन के चलते कौन-कौन सी सड़कें जाम, क्या वैकल्पिक इंतजाम?

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन से ट्रैफिक ठप! दादरी रोड, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, सेक्टर 62 समेत कई रूट्स जाम. प्रशासन ने साप्ताहिक छुट्टी-ओवरटाइम सहित राहत पैकेज घोषित किया. जानें प्रभावित सड़कें, डायवर्जन और क्यों हो रहा विरोध.

NOIDA PROTEST latest update
विज्ञापन

नोएडा में हंगामे और प्रदर्शन के चलते आसपास इलाकों का ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हो गया. कई इलाको में किलोमीटर लंबा जाम लगा. नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर जबरदस्त जाम की स्थिति बनी हुई है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को हजारों फैक्ट्री कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. एक महिला कर्मचारी पर रविवार को हुई फायरिंग में गोली लगने के बाद गुस्साए मजदूरों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया. इससे पूरे इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रदर्शन का मुख्य केंद्र नोएडा फेज-2 के होजरी कॉम्प्लेक्स है, जहां करीब 300 फैक्टरियों के लगभग हजारों कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स पिछले एक हफ्ते से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. यह आंदोलन अब ग्रेटर नोएडा के इकोटेक क्षेत्र तक फैल गया है.

Advertisment

प्रभावित मुख्य सड़कें और रूट्स

  • दादरी मेन रोड / दादरी रोड
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एलिवेटेड रोड
  • नोएडा फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया
  • सेक्टर 62, नोएडा
  • सेक्टर 16, सेक्टर 18
  • नोएडा मोड़
  • सेक्टर 80
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (सेक्टर 62, इंदिरापुरम की तरफ)
  • दिल्ली-नोएडा एंट्री पर बैरिकेडिंग
  • नोएडा सेक्टर 49

इन सड़कों पर भारी जाम है. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक को दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है. DND फ्लाईवे और चिल्ला बॉर्डर की तरफ भी ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है.

डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग

प्रशासन ने कई जगहों पर डायवर्जन लगा दिए हैं. नोएडा ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि जहां तक संभव हो, लोग गूगल मैप या लाइव ट्रैफिक ऐप्स का इस्तेमाल करके वैकल्पिक रूट चुनें. अभी भी स्थिति बदल सकती है, इसलिए लगातार अपडेट चेक करें.

कर्मचारी क्यों कर रहे हैं विरोध?

कर्मचारी हरियाणा के समान वेतन, साप्ताहिक छुट्टी, डबल ओवरटाइम, बोनस, समय पर सैलरी और बेहतर काम की स्थिति की मांग कर रहे हैं. हरियाणा में न्यूनतम मासिक वेतन हाल ही में 14,000 रुपये से बढ़ाकर 19,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह अभी भी करीब 13,000 रुपये है. इसी वेतन अंतर को लेकर मजदूर नाराज हैं.

विज्ञापन

रविवार को प्रदर्शन के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें बिहार की रहने वाली एक महिला कर्मचारी को दो गोली लगीं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद प्रदर्शन और तीखा हो गया. पत्थरबाजी, वाहनों को आग लगाने और पुलिस से झड़प की खबरें भी आई हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, हालांकि कुछ वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.

प्रशासन ने घोषित किए राहत उपाय

जिला प्रशासन ने रविवार को ही मजदूरों की मांगों को ध्यान में रखते हुए बड़े ऐलान किए. जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम ने शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है.
मजदूरों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर:

विज्ञापन

0120-2978231
0120-2978232
0120-2978862
0120-2978702

घोषित मुख्य राहत पैकेज

  • सभी मजदूरों के लिए साप्ताहिक छुट्टी अनिवार्य
  • ओवरटाइम और छुट्टी वाले दिन काम करने पर डबल वेतन
  • 30 नवंबर से पहले सालाना बोनस
  • हर महीने 10 तारीख तक सैलरी भुगतान
  • महिला अध्यक्ष वाली शिकायत समिति (हैरासमेंट के मामलों के लिए)
  • मेडिकल कवर, वर्कप्लेस सेफ्टी और सम्मानजनक व्यवहार

सरकार ला रही है लेबर रिफॉर्म्स

प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने बताया कि राज्य सरकार न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम, काम के घंटे और EPF-ESI जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लेबर कानूनों में संशोधन कर रही है. नियमित इंस्पेक्शन और मजदूर-मालिक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा.

विज्ञापन

इंडस्ट्री का पक्ष

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि हरियाणा के वेतन वृद्धि का असर यहां भी पड़ रहा है. COVID के नुकसान और वैश्विक संकट के बाद अचानक वेतन बढ़ोतरी से उद्योग पर दबाव पड़ेगा. फिर भी सरकार के नियमों का पालन किया जाएगा.

2013 की याद ताजा

यह आंदोलन 2013 के होजरी कॉम्प्लेक्स प्रदर्शन की याद दिला रहा है, जब वेतन विवाद में हिंसा, आगजनी और लूटपाट हुई थी. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने औद्योगिक इलाकों में सख्त निगरानी बढ़ा दी है. अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुल 10 लाख से ज्यादा मजदूर काम करते हैं. प्रशासन सामान्य स्थिति बहाल करने के साथ-साथ मजदूरों की वैध मांगों को भी पूरा करने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ