Live Updates
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: राहुल गांधी ने की पीएम मोदी से माफी की मांग
राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही था, पीएम मोदी माफी मांगे, यही हमारी मांग है, देश के भविष्य लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: जनपथ मेट्रो स्टेशन खुला
सीजेपी का प्रदर्शन खत्म होते ही दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुल गए हैं. इससे पहले राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेकरेटेरिएट और जनपथ स्टेशन खोले गए थे.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: सोनम वांगचुक ने किया सरकार का शुक्रिया
सोनम वांगचुक ने कहा, 'मैं सरकार और धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत और सम्मान करता हूं, और सभी देशवासियों को बधाई देता हूं. आज हमने लोकतंत्र की जीत देखी है. मैं अपनी CJP टीम को बधाई और धन्यवाद देता हूं जिन्होंने सबसे पहले यह मुद्दा उठाया, साथ ही उन वॉलंटियर्स को भी जिन्होंने उनका साथ दिया, और देश भर के उन छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों को भी जिन्होंने लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाई. मैं उन सभी का सम्मान करता हूं, और सबसे जरूरी बात, मैं उस तरीके का सम्मान करता हूं जिससे उन्होंने शांति बनाए रखी. मुझे उम्मीद है कि हम यह शांति बनाए रखेंगे और भविष्य में कहीं भी कोई गलत काम नहीं होगा. हमें सुधारों पर काम करने की जरूरत है. कोई देश सिर्फ़ इस्तीफे से नहीं बनता. शिक्षा में सुधार होना चाहिए और उस पर आगे काम किया जाना चाहिए. मुझे पूरी उम्मीद है कि सरकार ने जिस उदारता के साथ ये कदम उठाया है, वही उदारता सुधार की कोशिशों में भी दिखेगी-सिर्फ शिक्षा में ही नहीं, बल्कि गवर्नेंस में भी सुधार होगा. मुझे उम्मीद है कि अब से देश को चलाने का तरीका बदलेगा. देश प्यार और स्नेह से चलेगा, डर से नहीं, और अन्याय के बजाय सच्चाई के रास्ते पर आगे बढ़ेगा.'
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: विदेशी फंडिंग पर बोली सीजेपी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस आंदोलन में किसी भी तरह की फॉरेन फंडिंग नहीं हुई है.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: सभी का शुक्रिया: CJP
आशुतोष रांका ने कहा कि जिन संगठनों और राजनीतिक पार्टी ने छात्रों का सपोर्ट किया उनका शुक्रिया.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: मीडिया पर हमले पर बोली सीजेपी
आशुतोष रांका ने कहा कि हमने शांति की अपील की थी, लेकिन कुछ आसामाजिक तत्वों ने मीडिया पर हमला किया, जो सही नहीं है.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: CJP ने खत्म किया प्रदर्शन
सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है, साथ प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि सभी लोग अपने घर वापस लौट जाएं.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: जेपी नड्डा ने क्या कहा?
सरकार की तरफ से जेपी नड्डा ने कहा है कि सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लिया जाएगा, और भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारियों या छात्रों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी. नीट के पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: सरकार ने मांगे मानी: CJP
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता अशुतोष रांका और सौरभ दास ने कहा है कि सरकार ने हमारी मांगे मान ली हैं. सरकार ने मंगलवार (28 जुलाई) हमें लिखित आश्वासन देगी कि सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर वापस ली जाएगी और भविष्य में किसी भी छात्र को परेशान नहीं किया जाएगा. साथ ही खुदकुशी करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: दीपके के घर में जश्न
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके के घर पर जश्न का माहौल है. उनके माता पिता और परिवार के बाकी सदस्यों ने भी इस मौके को सेलिब्रेट किया.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: राहुल गांधी ने कहा- 'शाबाश देश भर के छात्रों'
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स को मैसेज देते हुए कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे एजुकेशन सिस्टम को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है. शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है. सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई. 2 मांगें अभी भी बाकी हैं - प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो. ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो शख्स जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है. इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. डरो मत!'
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: नितिन नबीन का रिएक्शन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स पर लिखा, 'केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर, श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने भारत के शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने और ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) व अन्य पहलों को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाई है. व्यापक हितों को प्राथमिकता देते हुए उनका पद छोड़ने का निर्णय सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम मानदंडों को दर्शाता है. पार्टी इस निर्णय में श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के साथ मजबूती से खड़ी है. मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.'
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: संजय राउत का बड़ा दावा
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस अगले शिक्षा मंत्री बन सकते हैं, लेकिन इसको लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के सीएम दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: दीपके ने कहा- 'शुक्रिया'
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने संविधान की कॉपी हाथ मे रखकर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा- 'थैंक यू'
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: सरकार-CJP की मीटिंग
कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत जारी है. सीजेपी की तरफ से प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका, वहीं सरकार की तरफ से जीतेंद्र सिंह और जेपी नड्डा शामिल हैं.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: पवन खेड़ा का धर्मेंद्र प्रधान पर वार
पवन खेड़ा ने कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान एक प्रतीक थे, भ्रष्टाचार के, पुलिस की बर्बरता के, पेपर लीक के, निम्नस्तरीय शिक्षा प्रणाली के. ये लड़ाई सिस्टम के खिलाफ है जिसकी वजह से छात्रों ने खुदकुशी की, ये हमारे भविष्य की लड़ाई है, घमंडी सरकार को झुकना पड़ा. नरेंद्र मोदी अतीत बन चुके हैं, ये उनके अंत की शुरुआत है.'
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: किरण रिजिजू ने इस्तीफे पर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर लिखा, 'असली लीडरशिप की पहचान दशकों के काम से होती है और धर्मेंद्र प्रधान जी का सफ़र सार्वजनिक जीवन और छात्रों के कल्याण के प्रति उनके आजीवन समर्पण का सबूत है. केंद्रीय कैबिनेट में उनके साथ काम करते हुए, मैंने भारत के शिक्षा तंत्र को मज़बूत करने और हर फ़ैसले के केंद्र में लाखों युवा छात्रों को रखने के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा देखी है. इतने अहम क्षेत्र का नेतृत्व करने के लिए बहुत ज्यादा लगन की जरूरत होती है और उन्होंने इसे हिम्मत और साफ विजन के साथ अपनाया. धर्मेंद्र जी, आपकी लगातार सेवा, सुधारों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और एक मजबूत भारत बनाने में आपके योगदान के लिए आपका धन्यवाद. मैं कामना करता हूं कि आप इसी जोश और ईमानदारी के साथ देश की सेवा करते रहें.'
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: युवा शक्ति जिंदाबाद: संजय सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, 'युवा शक्ति जिंदाबाद, छात्र शक्ति जिंदाबाद. जिस और जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता हैं. देश के करोड़ों युवाओं ने अपने आंदोलन के बदौलत कुम्भकरण की नींद में सो रही मोदी सरकार को जगाया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किया. पेपर लीक से शुरू हुई लड़ाई, रोज़गार तक जाएगी. इसके बाद अब देश में हर गलती की जवाबदेही तय होगी। आंदोलन के विजय की बधाई.जय हिंद'
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने अपडेट किया अपना एक्स प्रोफाइल
शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रोफाइल अपडेट कर दिया है. वो अब सिर्फ संभलपुर, ओडिशा से लोकसभा के सांसद हैं.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: कई मेट्रो स्टेशन खोले गए
दिल्ली मेट्रो की तरफ से पोस्ट करते हुए कहा गया है कि राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: जश्न के बीच चले पत्थर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच दिल्ली के जंतर मंतर पर किसी असमाजिक तत्व ने भीड़ पर पत्थर फेंके, हालांकि अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना
अखिलेश यादव ने कहा है कि युवाओं के आंदोलन के आगे सरकार झुक गई, ये नई पीढ़ी के लोगों की बड़ी जीत है. बीजेपी नकारात्मक राजनीति पर पैसे खर्च करती है, युवाओं की नौकरी और रोजगार के लिए रास्ते खोलने होंगे.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: कांग्रेस ने कहा- 'Gen Z की जीत'
कांग्रेस ने कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, भारत के GEN Z की जीत है. ये जीत उन करोड़ों युवाओं की है, जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवाज बुलंद की. युवाओं के सत्य के सामने नरेंद्र मोदी का घमंड टूटा है, उनके झूठ की हार हुई है. युवाओं ने एक अयोग्य और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया.
NEET पेपर लीक होने के पहले दिन से ही नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं. ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी - जब तक शिक्षा व्यवस्था सुधर नहीं जाती. नरेंद्र मोदी को हमारे युवाओं पर लाठी चलवाने, पैलेट गन से हमला करने के लिए माफी मांगनी ही होगी.
जय हिंद
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, भारत के GEN Z की जीत है।
ये जीत उन करोड़ों युवाओं की है, जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवाज बुलंद की।
युवाओं के सत्य के सामने नरेंद्र मोदी का घमंड टूटा है, उनके झूठ की हार हुई है।
युवाओं ने एक अयोग्य…
— Congress (@INCIndia) July 25, 2026
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: सीजेपी नेता कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब पहुंचे
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब पहुंचे, जहां वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: मुझे हीरो मत बनाओ: दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने जनता से कहा है कि उन्हें हीरो न बनाया जाए, क्योंकि एक इंसान को हीरो बनाने की वजह से देश का कबाड़ा हुआ है.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: प्रियंका गांधी ने जताई खुशी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से वो खुश हैं. पुलिस के पैलेट गन चलाने के बावजूद छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. उन्होंने ये भी साफ किया कि देश तानाशाही से नहीं चलेगा, ये शासक के लिए एक संदेश है.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: सरकार की बैठक
धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की बैठक खत्म हो गई है. अब जीतेंद्र सिंह और जेपी नड्डा भी मीटिंग करने वाले हैं.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: लोकतंत्र की जीत: सोनम वांगचुक
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने अस्पताल से पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये लोकतंत्र की जीत है. डायरेक्ट डेमोक्रेसी... जो सड़कों से निकला है. ये शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है CJP और देश की Gen Z को बधाई; और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई. जवाबदेही से अब सुधार की ओर'
IT'S A VICTORY OF DEMOCRACYdirect democracy... straight from the streets.
It's a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.… pic.twitter.com/rSLOfvba2R
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 25, 2026
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: 'CJI को धन्यवाद'
अभिजीत दीपके ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को लेकर कहा, 'हमें कॉकरोच कहने के लिए धन्यवाद'
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष का बायन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, 'भारत के ‘छात्रों की गूंज’ आख़िरकार अंहकारी सत्ता की दहलीज़ तक पहुंच गई. ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज़ उठाई. ये सत्य की जीत है और मोदी जी के हठ की हार है. ये उन सभी परिवारों की जीत हैं जिन्होंने अपने ख़ून, अपने बच्चों को खोया, क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचारी है. ये साझा विपक्ष की जीत है, जिन्होंने छात्रों के हित में संसद से सड़क तक आवाज़ उठाई. अब बारी है मोदी जी को हमारी युवा पीढ़ी से माफ़ी माँगने की और जिन्होंने उनपर लाठी-डंडे-Pellet Guns चलवाई है, उनपर कठोर कार्यवाही करने की.'
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: केजरीवाल ने दी बधाई
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा है, 'जेन-जी को बहुत बहुत बधाई, आपलोगों का संघर्ष रंग लगाया, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा.'
Congratulations to the entire country on Dharmendra Pradhan’s resignation. Big win for democracy. pic.twitter.com/whzjhwSjOs— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 25, 2026
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: लोकतंत्र की जीत: दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने कहा है कि ये लोकतंत्र की जीत है, खुदकुशी करने वाले छात्रों को न्याय मिले.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: तीसरे दौर की बातचीत होने वाली थी
आज सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की बातचीत प्रस्तावित थी, लेकिन उससे पहले ही इस्तीफे की खबर ने प्रदर्शन स्थल का माहौल बदल दिया. छात्र इसे अपनी आवाज की जीत के तौर पर देख रहे हैं. हालांकि, इस्तीफे के कारणों को लेकर सरकार की ओर से जो भी आधिकारिक जानकारी है, वही आखिरी मानी जाएगी.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: गले मिलते हुए नजर आए छात्र
फिलहाल जंतर-मंतर पर जश्न जैसा माहौल है. छात्र एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और उनका कहना है कि लंबे समय तक शांतिपूर्ण ढंग से चलाया गया ये आंदोलन आखिरकार असरदार साबित हुआ. अब सभी की नजरें सरकार के अगले फैसलों और आगे की प्रक्रिया पर टिकी हैं.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: 'अभी प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ'
अभिजीत दीपके ने कहा है कि अभी प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है, और फिलहाल जंतर-मंतर से तब तक नहीं हटेंगे जब तक बाकी नीट पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले छात्रों को मुआवजा नहीं मिलता, छात्रों पर बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, और छात्रों के खिलाफ मुकदमे वापस नहीं लिए जाते.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: 'झुकती है दुनिया...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने कहा, "बीजेपी कहती थी कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए."
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: जंतर-मंतर पर खुशी की लहर
अभीजित दीपके ने जंतर-मंतर पर अपने समर्थकों को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर दी, जिसके बाद वहां छात्रों और प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई.
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर और देशभर में हुए छात्रों के जन आंदोलन के आगे क्रेंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए है. NEET पेपर लीक के बाद निशाने पर आए देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी. आइए जानते हुए उन्होंने एक्स अकाउंट पर क्या लिखा.
धर्मेंद्र प्रधान का बयान
मेरे युवा साथियों,
मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है.
मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं. भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है. आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं.
किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई. भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई. इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीआई (Computer-Based-Test) मोड में करने का निर्णय लिया गया.
इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जाए. इसके लिए Whole of Government Approach के तहत काम किया गया. इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. साथ ही, छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून 2026 को यह परीक्षा पूर्ण हुई.
पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा. मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.
16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली. परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ.
मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूँ तथा युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता आया हूँ. वे केवल भारत का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि एक नए और विकसित भारत के वाहक, निर्माता और भविष्य के शिल्पकार भी हैं.
पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है. यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है. भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है. देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है.
जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगीयों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है.
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ. साथ ही, मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उन सभी व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूंगा.
प्रभु श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखूंगा.
आपका,
धर्मेंद्र प्रधान
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
8 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
9 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines