भगवान ने नहीं पूरी की मुराद तो भक्त ने मंदिर पर फेंक दिया पेट्रोल बम, चाय की दुकान पर बैठकर की हमले की तैयारी

Devotee threw petrol bomb on the temple: चेन्नई में मनाडी के पास कोट्टावलचावडी में एक मंदिर पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार सुबह पुलिस की ओऱ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह परेशानी में भगवान की प्रार्थना करता है लेकिन उसकी प्रार्थना का कोई जवाब नहीं मिलता है, जिसके चलते गुस्से में आकर उसने मंदिर पर हमला कर दिया।

chennai
विज्ञापन

Devotee threw petrol bomb on the temple: भगवान के अक्सर लोग मन्नतों को मांगने जाते हैं लेकिन समय से मुराद न पूरी होने पर अपनी पूजा प्रक्रिया को और बेहतर करने की कोशिश करते हैं। इन सबके बीच चेन्नई में इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया, जहां मनाडी के पास कोट्टावलचावडी में एक मंदिर पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी ने जब पेट्रोल बम फेंकने की वजह बताई तो पुलिसकर्मियों को भी हैरानी हुई। आरोपी ने बताया कि वह परेशानी में भगवान की प्रार्थना करता है लेकिन उसकी प्रार्थना का कोई जवाब नहीं मिलता है, जिसके चलते गुस्से में आकर उसने मंदिर पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़े:  यूपी की महिलाओं के लिए खुशियों की ‘एडवांस बुकिंग’, CM योगी बोले- ‘सिर्फ दिवाली नहीं, होली में भी फ्री में देंगे गैस सिलेंडर’

विज्ञापन

हमेशा की तरह पहुंचा मंदिर और गर्भगृह में पेट्रोल बम से कर दिया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चेन्नई के मुरलीकृष्णन ब्रॉडवे के पास स्थित सेवन वेल्स का रहने वाला है। वह अतियप्पा और गोविंदप्पा सड़कों के जंक्शन पर स्थित वीरबासुरा स्वामी मंदिर के पास में सूखे फल का थोक का व्यवसाय चलाता है। इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी नियमित रूप से मंदिर जाता था और दर्शन पूजन के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी से मिलता था। शुक्रवार सुबह 8:40 बजे मुरलीकृष्णन मंदिर पहुंचा और गर्भगृह में पेट्रोल बम फेंक दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने आनन – फानन में उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

‘भगवान से अनेकों मिन्नतों के बाद भी नहीं मिलता था जवाब’

मामले को लेकर आरोपी मुरलीकृष्णन से हुई पूछताछ में उसने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसे लेकर वह रोज भगवान से प्रार्थना करता है लेकिन उसकी प्रार्थनाओं का कोई जवाब नहीं मिलता है। इसी बात से गुस्से में आकर उसने मंदिर में पेट्रोल बम फेंक दिया। वहीं, घटना के बाद कोटावलचावडी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कहा कि आरोपी घटना के दौरान आरोपी नशे में था। मंदिर के पास बनी एक चाय की दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिससे यह सामने आया कि मुरलीकृष्णन एक कुर्सी पर बैठा है और एक कांच की बोतल में पेट्रोल भर रहा है। इस दौरान वो बोतल को कपड़े से ढकते हुए उसमें आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि मुरलीकृष्णन के खिलाफ हत्या के प्रयास और हमले सहित कई मामले लंबित हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ