Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘AI के लिए दिल्ली का ट्रैफिक….’, एआई समिट में क्यों बोले ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक?

AI Summit: दिल्ली में इन दिनों दुनिया के कई बड़े लीडर और बिजनेसमैन मौजूद हैं। एक तरफ भारत मंडपम में दुनिया का सबसे बड़ा एआई समिट हो चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के ट्रैफिक का पहले से ज्यादा दम घुटता जा रहा है। विदेश मेहमान कैसे इसका शिकार हुए, विस्तार से पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 20, 2026 14:56

दिल्ली का ट्रैफिक किसी से छिपा नहीं है। दिल्ली के ट्रैफिक से केवल भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी परेशान है। ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने खुद इसका जिक्र किया। दरअसल, दूसरे दिन एआई इंपैक्ट समिट कुछ देरी से शुरू हुआ। इस पर तंज कसते हुए सुनक ने कहा कि सबकुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक कम नहीं कर सकता।

दूसरे दिन का एआई समिट में पहुंचने पर ऋषि सुनक ने कहा कि मुझे दुख है कि हम लोग लेट हो गए। कहा कि यह पूरी तरह से मेरी गलती है। फिर तंज कसते हुए सुनक ने कहा कि एआई बहुत सारी समस्याओं को कम कर सकता है लेकिन उसके लिए दिल्ली का ट्रैफिक कम करना मुमकिन नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: AI Summit में पहुंचे कांग्रेसी, टी-शर्ट उतारकर किया हंगामा, BJP ने लगाया साजिश का आरोप

भारत की तारीफ करते हुए ऋषि सुनक ने कहा कि एआई ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करने के लिए भारत से अच्छी कोई जगह नहीं है। कहा कि विकासशील देशों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। सुनक ने कहा कि हमारे पास एक नियमित फोरम होना चाहिए। ताकि तकनीक और एआई को लेकर चर्चा हो सके। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें एक ऐसा प्लैटफॉर्म मिला भी है। कहा कि इससे हमें जानने को मिल रहा है कि एआई कैसे ना केवल विकसित देशों को बल्कि विकासशील देशों को भी फायदा पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें: ChatGPT के CEO ने एंथ्रोपिक के CEO से क्यों नहीं मिलाया था हाथ‌? सैम ऑल्टमैन ने खुद बताई वजह

First published on: Feb 20, 2026 07:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.