बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, पति की लाश देखकर 17वीं मंजिल से कूद गई टेक प्रोफेशनल पत्नी

बेंगलुरु में एक महिला ने पति को घर में मृत देखने के बाद सदमे में 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bengaluru Suicide

Credit: Social Media

बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यहां एक टेक प्रोफेशनल महिला ने अपने पति को घर में मृत पाया और कुछ ही मिनटों बाद खुद 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. ये घटना बेंगलुरु के कोठनूर इलाके की है, जहां एक दंपति अपने अपार्टमेंट में रह रहा था. जानकारी के मुताबिक, 32 साल के भानु चंद्र रेड्डी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और उनकी पत्नी शाजिया सिराज एक आईटी कंपनी में काम करती थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को उस समय शक हुआ जब उनके पति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई जवाब नहीं दिया. कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने पड़ोसियों और सुरक्षा कर्मियों की मदद ली. इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला. उस भयानक मंजर को देखकर महिला गहरे सदमे में आ गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि पति की लाश देखने के कुछ ही मिनटों बाद महिला ने अचानक 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई और वहां मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए कि अचानक क्या हो गया. इस घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया. पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने दोनों मामलों में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है.

कई पहलुओं से जांच जारी

शुरुआती जांच में पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इसमें पारिवारिक तनाव, मानसिक दबाव, स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें और रिश्तों में तनाव जैसे कारण शामिल हैं. हालांकि, अभी तक आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी. परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ