ChatGPT के CEO ने एंथ्रोपिक के CEO से क्यों नहीं मिलाया था हाथ‌? सैम ऑल्टमैन ने खुद बताई वजह

Sam Altman News: दुनिया को चैटजीपीटी देने वाले सैम अल्टमैन ने AI समिट में आए0 एंथ्रोपिक के CEO से हाथ नहीं मिलाया तो दुनियाभर में चर्चा शुरू हो गई। मुद्दे पर सैम का स्पष्टीकरण आ गया है और उन्होंने मामले में कंफ्यूजन होने का दावा करते हुए विवाद को तूल न देने की अपील लोगों और मीडिया से की है।

Sam Altman

दुनिया को चैटजीपीटी देने वाले सैम अल्टमैन AI समिट में प्रमुख वक्ता थे।

ChatGPT CEO vs Anthropic CEO: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट में आए ChatGPT के CEO सैम अल्टमैन को लेकर एक विवाद खड़ हो गया है। दरअसल, उन्होंने समिट के मंच पर एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोडेई से हाथ नहीं मिलाया। इस पल को मीडिया ने कैप्चर किया और फिर सवालों का अंबार लगा। चर्चा का बाजार गरम हुआ। विवाद बढ़ता देख सैम ऑल्टमैन ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए हाथ न मिलने की वजह बताई।

विज्ञापन

अमोडेई का हाथ न उठाने की वजह ये थी

सैम ऑल्टमैन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे कन्फ्यूज हो गए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करना है और कैसे करना है? उस दौरान स्थिति को समझने में उलझन हो गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे भी पड़ोसी का हाथ पकड़कर ऊपर उठान है और फिर लाइन में खड़े सभी लोग एक दूसरे का हाथ ऊपर उठाएंगे। अगर समझ जाता तो हाथ उठाता, नहीं उठाने की ठोस वजह नहीं है।

विज्ञापन

अमोडेई और ऑल्टमैन साथ काम कर चुके

बता दें कि ऑल्टमैन ओर अमोडेई के हाथ न मिलाने की बात इसलिए उठी, क्योंकि वे दोनों ओपन AI में साथ-साथ काम कर चुके हैं और अब एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं। साल 2020 में अमोडेई ने अपनी बहन डेनिएला के साथ मिलकर ओपन AI छोड़कर एंथ्रोपिक की स्थापना की थी। वहीं सैम ऑल्टमैन ने चैटजीपीटी को शुरू किया था। आज दोनों अपनी कंपनी के CEO हैं और समय के साथ दोनों कंपनियों के बीच व्यावसायिक और रणनीतिक मुकाबला काफी तेज हुआ है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप फोटो क्लिक कराई

बता दें बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने समिट का औपचारिक उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने पहले समिट में आए देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मंच पर ग्रुप फोटो क्लिक कराया। इसके बाद उन्होंने ऑल्टमैन, अमोडेई, अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मेटा के चीफ एआई ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग, सर्वम के सह-संस्थापक प्रत्यूष कुमार, और गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हासाबिस के साथ हाथ में हाथ डालकर मंच पर ग्रुप फोटो क्लिक कराया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ