हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हिंसा के गलत पोस्ट हटाएं', छात्र प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दिल्ली पुलिस का नोटिस

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा को लेकर भेजा नोटिस, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा- भ्रामक वीडियो हटाएं

विज्ञापन
Credit: Social Media

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजा है. पुलिस की IFSO यूनिट ने बड़ा एक्शन लेते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब को नोटिस भेजकर भ्रामक वीडियो हटाने को कहा है. पुलिस ने सभी से कहा कि वो जल्द से जल्द हिंसा से जुड़े गलत पोस्ट हटाएं. साथ ही दिल्ली पुलिस ने सभी प्लेटफॉर्म्स से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले हैंडल्स की भी जानकारी मांगी है.

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर एक और प्रदर्शन की तैयारी, तारीख का हुआ ऐलान, आखिर क्या है डिमांड?

नोटिस में क्या कहा गया है?

दिल्ली पुलिस ने नोटिस में साफ कहा है इन खातों की जांच हो रही है, जिनपर ये आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनक और किसी की ठेंस पहुंचाने वाला कंटेंट अपलोड किया है. दरअसल, 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और देश की जनता ने मिलकर आंदोलन किया था. इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई. ये आंदोलन 25 जुलाई तक चला. इसमें ज्यादातर Gen Z पीढ़ी के युवा शामिल थे. इस दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें देश के पीएम और सरकार को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने ऐसे कई मामलों में FIR दर्ज की है, जिनकी जांच जारी है.

विज्ञापन

दीपके ने फिर दी प्रदर्शन की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने एक बार फिर प्रदर्शन की धमकी दी है. अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर पुलिस छात्रों को परेशान करती रही तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़ा प्रदर्शन करेगी. दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘अगर पुलिस की तरफ से छात्रों को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा, तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़े और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के जरिए इसका जवाब देगी. सरकार को छात्रों को निशाना बनाना और उन्हें परेशान करना बंद करना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी ने क्यों प्रह्लाद जोशी को घेरा, जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola