'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का बड़ा दावा; बोले- 'वो मेरे पीछे पड़े हैं'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या वाणिज्य मंत्री बीजेपी में अपने भविष्य के करियर के लिए ऑडिशन दे रहे हैं.

Piyush Goyal

4th फेस्टिवल ऑफ आइडियाज कार्यक्रम में भारत की वैश्विक पहचान और देश के ब्रांड को लेकर चर्चा हो रही थी. (Photo: ANI)

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बॉलीवुड की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता का जिक्र करते हुए एक दिलचस्प दावा किया है. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक के उप-प्रधानमंत्री लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ काम करना चाहती है. पीयूष गोयल ने यह बात नई दिल्ली में आयोजित ‘4th फेस्टिवल ऑफ आइडियाज’ के दौरान कही. उनके इस बयान पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है.

विज्ञापन

4th फेस्टिवल ऑफ आइडियाज में क्या बोले पीयूष गोयल

4th फेस्टिवल ऑफ आइडियाज कार्यक्रम में भारत की वैश्विक पहचान और देश के ब्रांड को लेकर चर्चा हो रही थी. इस दौरान पीयूष गोयल ने उस धारणा को खारिज किया कि भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने में नाकाम रहा है. उन्होंने कहा कि भारत के पास ऐसे कई ब्रांड हैं, जिन्हें दुनियाभर में पहचान मिली है. इनमें बॉलीवुड सबसे प्रमुख है. उनके मुताबिक, भारतीय फिल्म उद्योग देश की सांस्कृतिक ताकत का प्रतिनिधित्व करता है और इसकी पहुंच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है.

विज्ञापन

डिप्टी-पीएम की बेटी को बॉलीवुड में दिलचस्पी

बॉलीवुड की पॉपुलैरिटी का उदाहरण देते हुए पीयूष गोयल ने विदेशी नेता से जुड़ा एक किस्सा साझा किया. उन्होंने कहा, ‘मेरे पीछे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक के डिप्टी-पीएम पड़े हुए हैं, क्योंकि उनकी बेटी बॉलीवुड के साथ काम करना चाहती है.’ हालांकि, पीयूष गोयल ने अपने बयान में डिप्टी-पीएम या उनकी बेटी का नाम सार्वजनिक नहीं किया. उन्होंने इस उदाहरण के जरिए यह बताने की कोशिश की कि भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता देश की सीमाओं से बाहर तक पहुंच चुकी है. उनके मुताबिक, भारत की असली ताकत यहां के लोगों, उनकी प्रतिभा और सांस्कृतिक क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं में है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कसा तंज

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या वाणिज्य मंत्री बीजेपी में अपने भविष्य के करियर के लिए ऑडिशन दे रहे हैं. पवन खेड़ा ने लिखा, ‘दिन में वाणिज्य मंत्री, रात में बॉलीवुड कास्टिंग एजेंट.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ