दिल्ली ब्लास्ट में तीसरी कार Brezza की एंट्री, अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हुई ट्रेस, आतंकी उमर और मुजम्मिल ने की थी प्रयोग

दिल्ली कार धमाके में अब पुलिस तीसरी कार शामिल हो गई है। लाल किला के पास आई 20 कार में धमाका हुआ था। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध के तौर पर लाल रंग की इको स्पोर्ट्स कार को बरामद किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिल्ली ब्लास्ट में अब ब्रिजा कार की तलाश।

दिल्ली ब्लास्ट में अब ब्रिजा कार की तलाश।

विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट मामले में अब तीसरी कार शामिल होने की जानकारी मिली है। सुरक्षा बलों ने इसके लिए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि ब्रिजा कार को पुलिस तलाश रही है। I20 और इको स्पोर्ट्स कार के अलावा एक ब्रिजा कार की भी जानकारी मिली है। पुलिस ने फरीदाबाद में छापेमारी शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि कई घंटों बाद पुलिस ने कार को ट्रेस कर लिया है। कार फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी में बताई जा रही है। पुलिस ने वहां जाकर कार को हिरासत में लिया।

दिल्ली में लाल किले के पास एक I20 कार में बड़ा धमाका हुआ। इसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो गई। बाद में खुलासा हुआ कि आतंकी उमर के साथ एक लाल रंग की इको स्पोर्ट्स कार भी थी। पुलिस ने फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में इसके लिए छापेमारी शुरू कर दी। 12 नवंबर की शाम को पुलिस ने फरीदाबाद के खण्डवाली में लाल कार को बरामद कर लिया। पिछले 12 घंटे से पुलिस और जांच एजेंसी कार की तलाशी ले रही हैं।

विज्ञापन

इतने में सुरक्षा एजेंसियों को तीसरी कार का भी पता चला। बताया गया कि आतंकी डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल एक और गाड़ी ब्रिजा का इस्तेमाल कर रहे थे। इसको लेकर अब एजेंसी को ब्रिजा कार की तलाश है।

विज्ञापन

दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी विस्फोट मामले में डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। इसमें पुष्टि हुई है कि विस्फोट करने वाला डॉ. उमर उन नबी ही था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद, उसका पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंस गया था। इसी को लेकर डीएनए सैंपल उसकी मां से मिलाया गया।

देश में आतंकी नेटवर्क को लेकर कार्रवाई 19 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई शुरू की थी। कश्मीर के नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आपत्तिजनक पोस्टर मिले थे, जिसके बाद एक FIR दर्ज की गई। अगले दिन 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरिफ निसार, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ