Cyclone Ditwah Update And IMD Weather Forecast: पूरा देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है. उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है और घना कोहरा छाने लगा है, जिससे गलन वाली ठंड पड़ रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तापमान माइनस में है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीतलहर चल रही है.
दिल्ली का तापमान भी 8 डिग्री तक पहुंच गया है और सुबह-शाम घना कोहरा छाने का अनुमान है. उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, वहीं दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ लैंडफॉल करने और तबाही मचाने के लिए तैयार है तो आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम कैसा है और आगे कैसा रहने वाला है?
चक्रवाती तूफान 30 की सुबह करेगा लैंडफॉल
IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ श्रीलंका के तटीय इलाकों में तबाही मच चुका है. बाढ़ और लैंडस्लाइड से वहां करीब 55 लोगों की मौत हो चुकी है. 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और घरों के साथ फसलें तबाह हो गई हैं. कोलंबों में ट्रेनें बंद हैं और फ्लाइट डायवर्ट हो चुकी हैं. पूरे स्टेट में आपातकाल घोषित है.
दूसरी ओर, चक्रवाती तूफान अब दक्षिण भारत के समुद्र तटों की ओर बढ़ रहा है. 30 नवंबर की सुबह तूफान तमिलनाडु, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों से टकराएगा. इस दौरान तीनों राज्यों में करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं और करीब 200 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है तो यलो अलर्ट लागू रहेगा.
तमिलनाडु के बेंगलुरु, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, वेल्लोर आदि समुद्र तटीय शहरों में तूफान तबाही मचा सकता है. पुडुचेरी, कराईकल और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, नेल्लोर, तिरुपति में भारी बारिश होने और आंधी-तूफान की संभावना है. इसलिए लोगों को घरों में रहने और मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
तमिलनाडु CM एमके स्टालिन ने कंट्रोल रूम सेटअप कर दिया है और NDRF की टीमें तैनात कर दी है. 2 दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. पुडुचेरी में भी स्कूल और कॉलेज बंद हो चुके हैं. दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका को राहत सामग्री भेज दी है. श्रीलंका से भारत सरकार से अपील की थी कि वह INS विक्रांत को रेस्क्यू के लिए भेजे.
दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, 29-30 नवंबर और 1 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 29 और 30 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर चल सकती है. 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं दिल्ली में 3 से 5 दिसंबर तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 29 नवंबर को और 1 से 4 दिसंबर के बीच सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा.
संबंधित खबरें
अचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
1 min agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
12 mins agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
3 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
4 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
5 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
6 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
6 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
7 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines