तूफानी हवाओं, कड़ाके की ठंड, भयंकर बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अपडेट

Cyclonic Storm Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान एक्टिव हो रहा है, जिससे दक्षिण भारत में भारी बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, वहीं उत्तर भारत में शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ेगी. वहीं दिल्ली-एनसीआर में 27 नवंबर तक सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना है.

cyclone alert | cold wave | imd forecast

तूफान के असर से दक्षिण भारत में बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन

Cyclonic Storm Alert: नवंबर का महीना चल रहा है और कोहरे के साथ शीत लहर ठंड बढ़ाने लगी है. हालांकि देशभर में मौसम अभी शुष्क और ठिठुरन भरा रहने वाला है, लेकिन मोन्था के बाद एक और चक्रवाती तूफान सेन्योर दस्तक दे रहा है, जो बंगाल की खाड़ी में एक्टिव होगा और 24 नवंबर तक इसके मजबूत होने की संभावना है.

पिछले महीने बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोन्था ने काफी तबाही मचाई थी. वहीं अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सेन्योर एक्टिव हो रहा है. 22 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो 24 नवंबर तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर मजबूत डिप्रेशन बदल सकता है.

विज्ञापन

तूफान के असर से यहां बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हो रहा चक्रवाती तूफान मानसून के बाद दूसरा साइक्लोन होगा और इसका नाम सेन्योर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रखा है. तूफान के असर से 23-24 और 25 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 23-24 नवंबर को तमिलनाडु में बादल जमकर बरस सकते हैं.

वहीं तमिलनाडु, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली कड़क सकती है. 25 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और 24 नवंबर को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान हवाएं चलने की संभावना है.

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, 22 और 23 नवंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने से ठिठुरन महसूस हो सकती है. अगले 3 दिन के दौरान पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. पूर्वोत्तर भारत में कोहरा छा सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा है मौसम और AQI?

IMD के अनुसार, दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर बिछी है और वायु प्रदूषण चरम पर है. आज 22 नवंबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 359 है, जो बेहद खराब क्वालिट का सूचकांक है. वहीं सुबह-शाम शीत लहर चलने से सूखी ठंड पड़ रही है. दिन में धूप खिलने से मौसम थोड़ गर्म महसूस होता है. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 11.2 रिकॉर्ड हुआ. अगले 3 दिन में धुंध छाने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं 27 नवंबर तक दिल्ली में सुबह-शाम ज्यादा कोहरा छाने से ठिठुरन वाली ठंड बढ़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ