Assam Assembly Elections 2026: असम में चुनाव से पहले बड़ी हलचल मची है। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने बीते दिन इस्तीफा दिया था। अब प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी जल्द ही उन्हें सीट से प्रत्याशी बना सकती है। चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह बड़े झटके के रूप में माना जा रहा है।
असम में विधान सभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। 9 अप्रैल को राज्य में चुनाव होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही राजनीतिक दलों में भी उठापटक शुरू हो गया है। चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और नागांव सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बोरदोलोई को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में NDA की ‘बल्ले-बल्ले’, विपक्ष की ताकत हुई कम; जानिए- मॉनसून सत्र से पहले कै
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नागांव लोकसभा सांसद प्रद्योत बोरदोलोई के बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। CM हिमंता ने कहा कि नागांव से सांसद प्रद्योत बोरदोलोई बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के साथ उनका इतिहास 1975 से चला आ रहा है। उनका बीजेपी में आना पार्टी को मजबूत करेगा। हम सभी उनका पार्टी में स्वागत करते हैं।
कहा कि असम प्रदेश भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को सिफारिश करेगी कि उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। आत्मसम्मान वाले व्यक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी में रहने का कोई कारण नहीं है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक कांग्रेस नेताओं को पार्टी में लाना है।
वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को उनके इस्तीफे को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए टिकट आवंटन को लेकर बोरदोलोई नाराज थे। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती थी कि इस्तीफा देने से पहले उनसे बात करने का मौका मिलता।
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, भरी जाएंगी 10 राज्यों की 37 सीटें










