Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, भरी जाएंगी 10 राज्यों की 37 सीटें

Rajya Sabha Biennial Election 2026: आज राज्यसभा की 37 सीटों भरने के लिए चुनाव होगा। कुछ सीटों के लिए वोटिंग चल रही है और कुछ सीटों से उम्मीदवारों का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना तय है।

Rajya Sabha Election Voting

राज्यसभा की कुछ सीटें हर 2 साल में खाली हो जाती हैं।

Rajya Sabha Biennial Election 2026: राज्यसभा के लिए हर 2 साल में होने वाले चुनाव आज हो रहे हैं। मतदान जारी है, जो सुबह 9 बजे शुरू हो गया था। यूं तो राज्यसभा में आगामी 2 अप्रैल को खाली होने वाली 10 राज्यों की 37 सीटें भरी जानी हैं, लेकिन 3 राज्यों की 11 सीटों के लिए ही आज मतदान हो रहा है। क्योंकि 7 राज्यों की 26 सीटों के लिए उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। 5 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी और उसके बाद देरशाम तक परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

किस राज्य में कितनी सीटें भरी जाएंगी?

आज आगमी 2 अप्रैल को राज्यसभा में खाली होने वाली महाराष्ट्र की 7, तेलंगाना की 2, पश्चिम बंगाल की 5, तमिलनाडु की 6, छत्तीसगढ़ की 2, असम की 3, हिमाचल प्रदेश की एक, बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें भरने के लिए मतदान होगा। इनमें से मतदान भी आज सिर्फ बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 सीटें भरने के लिए होगा। बाकी 7 राज्यों की सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने तय हैं और इनकी घोषणा शाम तक हो जाएगी।

विज्ञापन

इलेक्शन का पूरा शेड्यूल इस तरह रहा

बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने फरवरी ने इलेक्शन नोटिफिकेशन जारी किया है। 26 फरवरी से चुनाव नामांकन भरे गए और 5 मार्च तक नामांकन भरे गए थे। 6 मार्च को नामांकनों की जांच हुई थी और 9 मार्च को नामांकन वापस लिए जाने थे।

विज्ञापन

10 राज्यों के ये दिग्गज नेता होंगे विदा

महाराष्ट्र के 7 दिग्गज नेता शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, रामदाव अठावले, डॉ भागवत किशनराव, डॉ फौजिया तहसीन अहमद खान, धैर्यशील मोहन पाटिल और रजनी अशोक राव पाटिल राज्यसभा से विदा होंगे। ओडिशा की ममता मोहंता, मुजीबुल्ला खान, सुरजीत कुमार और निरंजन बिशि का कार्यकाल भी राज्यसभा में खत्म होगा। असम के रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कालिता और अजीत कुमार भुयान की भी आगामी 2 अप्रैल को राज्यसभा से विदाई हो जाएगी।

विज्ञापन

हरियाणा से किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा का कार्यकाल खत्म होगा। छत्तीसगढ़ के तेजपाल सिंह तुलसी और फुलो देवी नेतम का राज्यसभा में कार्यकाल खत्म होगा। हिमाचल प्रदेश की इंदू बाला गोस्वामी, तेलंगाना के अभिषेक मनु सिंघवी और केआर सुरेश रेड्डी का कार्यकाल खत्म होगा। बिहार के रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, प्रेम चंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह की विदाई हो रही है। पश्चिम बंगाल के साकेत गोखले, रीटा बराटा बैनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर, सुब्रता बक्शी का कार्यकाल खत्म होगा। तमिलनाडु की डॉ कनिमोझी, एनआर एलांगो, पी सेल्वरासु, एम थामीबिदुरई, तिरुचि सिवा और जी के वासन कार्यकाल भी राज्यसभा में खत्म हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ