राहुल-प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत से रिहा, PM आवास के बाहर 3.30 घंटे चला था धरना

राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया था. अब पुलिस ने राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के दूसरे नेताओं को भी हिरासत से छोड़ दिया गया है.

Rahul news
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रिहा कर दिया गया. राहुल गांधी को धरने से उठाकर दिल्ली पुलिस छत्रसाल स्टेडियम ले गई थी. राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया था. अब पुलिस ने राहुल गांधी के साथ दूसरे नेताओं को भी हिरासत से छोड़ दिया गया है. राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया था तो प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने में रखा गया था.

‘सरकार को छात्रों की मांगें मान लेनी चाहिए… सरकार ने छात्रों और युवाओं के साथ जो अन्याय किया है – जिस तरह से उन्हें पीटा गया, उनके सिर फोड़े गए और हड्डियां तोड़ी गईं… यहां तक ​​कि छात्राओं के कपड़े भी फाड़ दिए गए. क्या लोकतंत्र में किसी सरकार से ऐसे बर्ताव की उम्मीद की जाती है, और वह भी शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के दौरान… हम इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘मोदी जी, हर जोर आजमा लो…’, हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने पहली FB पोस्ट में क्या बोला?

अखिलेश के अलावा प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हम चर्चा चाहते हैं, चर्चा नहीं होती. लोकसभा में नेता विपक्ष संसद में कुछ कहना चाहते हैं तो वो भी कहने नहीं दिया जाता. अगर हम धरना प्रदर्शन की इजाजत मांगते हैं तो वो भी नहीं मिलती. तो हम वहां पहुंच गए, जहां इन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि हम वहां पहुंच जाएंगे.’

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की वो 5 मांगें… जिनको लेकर PM आवास के बाहर धरना देने पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत बड़े नेता

विज्ञापन

साथ ही प्रियंका ने कहा, ‘वो हमारे बच्चे हैं, हमारे देश का भविष्य हैं. उनकी बात सुनने में क्या दिक्कत है. कोई सही मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहा है तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी आवाज को उठाएं. उनके साथ कल जो हुआ, वो बिल्कुल गलत हुआ. यह लोकतंत्र है. लोकतंत्र में प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है.’

थाने पहुंचीं थीं सोनिया गांधी

प्रियंका गांधी को दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में हिरासत में रखा गया था. वहीं, राहुल गांधी और अखिलेश यादव तो छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया था. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं से मिलने खुद मंदिर मार्ग थाने पहुंची थीं.

विज्ञापन

कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद देश के कई राज्यों ने कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला.

विज्ञापन

कांग्रेस की शर्तें

  • शिक्षा मंत्री को हटाया जाए
  • छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर गृह मंत्री बयान दें
  • छात्रों के मार्च पर दिल्ली पुलिस की बर्बरता की जांच हो
  • आत्महत्या करने वाले छात्रों को मुआवज़ा दिया जाए
  • -पेपर लीक और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर दोनों सदनों में चर्चा हो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ