हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'IB कर रही पीछा…', CJP की तिरंगा यात्रा से अभिजीत दीपके का दावा, कहा- दिल्ली पुलिस ले सकती है हिरासत में

आज तिरंगा मार्च निकालने से पहले अभिजीत दीपके ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया है और पुलिस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा भी किया है. उन्होंने पुलिस और खुफिया एजेंसी पर पीछा करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
अभिजीत दीपके ने X पोस्ट लिखकर हिरासत में लिए जाने का दावा किया है. (Credit-ANI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज तिरंगा मार्च से देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा है कि वे रानी झांसी रोड पर मोतिया खान एरिया में रह रहे हैं, लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसी के लोग सादी वर्दी में मेरे घर की निगरानी कर रहे हैं. मुझ पर नजर रख रहे हैं और आस-पास लोगों से मेरे बारे में पूछताछ कर रहे हैं. बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों में मेरा पीछा कर रहे हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के लोग हैं, जो साये की तरह मेरे साथ-साथ और मेरे आस-पास घूम रहे हैं. ऐसे बर्ताव किया जा रहा है, जैसे कोई आतंकी या अपराधी हूं.

तिरंगा मार्च से पहले डिटेन होने की आशंका जताई

अभिजीत दीपके ने झंडेवालान में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिए जाने की आशंका जताई है. दीपके का कहना है कि अब देश में तिरंगा फहराना भी गुनाह हो गया है, लेकिन वे सेंट्रल पार्क जाएंगे और तिरंगा फहराएंगे. अगर यह अपराध है और पुलिस वाले इसे अपराध मानते हैं तो वे सबसे बड़े देशद्रोही हैं. अगर तिरंगा फहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा तो मुझे मंजूर है. देश में तिरंगा लहराने और चुनावी जवाबदेही की मांग करने वालों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है और गलत करने वालों का बचाव किया जा रहा है.

अभिजीत दीपके ने पार्क बंद करने पर कसा तंज

अभिजीत दीपके ने कहा कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने दिल्ली में परिवहन और इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदियां लगाईं. अब 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पार्क को ही बंद कर दिया है. अशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने कहा कि पार्टी आशुतोष और सौरव की गिरफ्तारी को अदालत में चुनौती देगी. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके इस्तीफा देने तक और और निष्पक्ष चुनाव आयोग बनाने की मांग के लिए अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन

अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री को संबोधित किया

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी को भी संबोधित किया और कहा कि CJP अपनी मांगें मनवाकर रहेगी और किसी हालत में पीछे नहीं हटेगी. CJP की मांग केंद्र सरकार को बदलने की नहीं है. बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग है. क्योंकि ज्ञानेश कुमार अपने साथी चुनाव आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं और न ही उनकी सहमति से कोई फैसला ले रहे हैं तो क्या मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग करना क्राइम है? देश में आपातकाल जैसे हालात बना दिए गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी एमरजेंसी घोषित नहीं कर सकते, उनकी छवि खराब हो जाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola