मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज प्रदर्शन किया जा रहा है. हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से इस प्रदर्शन की मंजूरी नहीं मिली है. लेकिन लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए नई दिल्ली और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण द्वारा बुलाए गए इस विरोध प्रदर्शन में CEC कुमार पर मतदाता सूची और चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ महाभियोग की मांग की जा रही है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अनुमान है विरोध प्रदर्शन के लिए करीब तीन से चार हजार लोग आ सकते हैं. इसकी वजह से पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
सूत्रों ने बताया कि AAP के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं, इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों और अन्य लोगों के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी के शुक्रवार को इस प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना नहीं है. जंतर-मंतर और नई दिल्ली जिले के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ CAPF के जवानों को तैनात किया गया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आवाजाही को कंट्रोल करने और बिना इजाजत लोगों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स और दूसरी संवेदनशील जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस का यह फैसला सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं द्वारा 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर एक सभा करने की घोषणा के एक दिन बाद आया है. बैठक में चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट और एसआईआर को संभालने के तरीके पर चिंता जताई है और आरोप लगाया है कि इससे नागरिकों के वोटिंग अधिकारों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं.
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से इस सभा में शामिल होने की अपील की. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर आएं. वरना, आज वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है, कल बाकी सभी अधिकार भी छीन लिए जाएंगे.’
बुधवार को, AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, भूषण और झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया. बोरा ने पहले NEET पेपर लीक मामले को लेकर CJP के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उन्होंने बताया कि आयोजकों ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन को प्रस्तावित सभा के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें संभावित भीड़, समय और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिम्मेदार लोगों का ब्योरा शामिल था.
यह प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है जब दिल्ली में विपक्षी दलों, छात्र समूहों और सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव आयोग के कामकाज और SIR प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. CJP ने भी इस मुद्दे पर 2 अक्टूबर को मुंबई में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है. अनुमति न मिलने के बाद उसने ‘जेल भरो आंदोलन’ का आह्वान किया है.
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
8 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
15 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
16 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines