'मुझे भारत और पीएम मोदी से प्यार है…', लाइव इवेंट में अमेरिकी राजदूत से फोन पर बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लाइव जुड़कर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की. ट्रंप ने कहा कि वो भारत से प्यार करते हैं और पीएम मोदी उनके करीबी मित्र हैं.

Trump Praises India and PM Modi

Credit: Social Media

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. दिल्ली में आयोजित अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष से जुड़े एक खास कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने फोन कॉल के जरिए अपना संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भारत से बेहद प्यार है और वो पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. दिल्ली में आयोजित अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष से जुड़े एक खास कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने फोन कॉल के जरिए अपना संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भारत से बेहद प्यार है और वो पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक हैं. ये प्रोग्राम नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की ओर से आयोजित किया गया था. इसमें अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर और कई बड़े अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान ट्रंप लाइव कॉल पर जुड़े और उन्होंने भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के लिए क्या कहा?

ट्रंप ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक शानदार नेता हैं और दोनों देशों के बीच दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है. ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत दुनिया के सबसे अहम साझेदार देशों में से एक है. ट्रंप ने कहा कि भारत उनपर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत को कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि किसे बुलाना है. ट्रंप ने कहा कि इंडिया-अमेरिका मिलकर नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, दोनों की अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है, शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर है और भारत जो चाहता है, वो सब हमारे पास है. ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी को उनका नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि अमेरिकी राष्ट्रपति उनके कितने बड़े फैन हैं.

मार्को रुबियो सबसे महान हैं- ट्रंप

कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी भारत दौरे पर मौजूद रहे. राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि मार्को सबसे महान हैं, उन्हें अमेरिकी इतिहास के सबसे महान विदेश मंत्री के रूप में याद किया जाएगा. दरअसल, मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं. हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें अमेरिका आने का निमंत्रण भी दिया है. इस मुलाकात में व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भारत और पीएम मोदी के साथ रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं. उन्होंने बताया कि ट्रंप हमेशा भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की बात करते हैं. ट्रंप और पीएम मोदी की दोस्ती पहले भी कई बार चर्चा में रह चुकी है. ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे बड़े कार्यक्रमों ने दोनों नेताओं की करीबी को दुनिया के सामने दिखाया था. अब एक बार फिर ट्रंप के बयान ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ