भीषण हादसे में 8 दोस्तों की मौत, 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, जानें कब-कहां और कैसे हुआ एक्सीडेंट?

Raigad Road Accident: महाराष्ट्र में हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसा कार के खाई में गिरने से हुआ है। पुलिस और लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शवों को बरामद कर लिया गया है और अब पुलिस हादसा होने के कारणों की तलाश में जुटी है।

Raigad Road Accident

रायगढ़ में खाई में गिरी कार और शवों को रस्सी से खींचकर निकालते लोग।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अम्बेनाली घाट पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक स्कॉर्पियो करीब 700 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 8 युवकों की मौत हो गई है। महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच हुआ है। पुलिस और बचाव दल ने मिलकर खाई से युवकों के शव निकाल लिए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने पंचनामा कराकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सड़क हादसा आज तड़के करीब 2:45 बजे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी से कंट्रोल छूटने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने स्कॉर्पियो को खाई में गिरते हुए देखा तो पुलिस को बताया। मोड़ काटते हुए गाड़ी से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और कार सीधे खाई में जा गिरी। इस दौरान कार सवार युवक चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। इस हादसे ने साल 2018 में हुए हादसे की यादें ताजा कर दी। इसी घाट पर 8 साल पहले दापोली कृषि विश्वविद्यालय की बस खाई में गिर गई थी और कई लोगों ने जान गंवाई थी।

रस्सी से सड़क तक लाए गए 8 शव

हादसे की सूचना मिलते ही पोलादपुर पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम, सिस्केप महाड, आपदा मित्र और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। क्योंकि कार काफी गहरी खाई में गिरी है और रास्ता दुर्गम है तो बचाव दल को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आई। पुलिस को शवों की लोकेशन का पता लगाने के लिए दूरबीन की मदद लेनी पड़ी। वहीं शवों को खाई से रस्सी की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन

आठों मृतक एक ही गांव के निवासी

पुलिस के अनुसार, आठों मृतक सतारा जिले के कोरेगांव तालुका के असगांव गांव के रहने वाले हैं, जो कोंकण में छुट्टियां बिताने के बाद वापस अपने घर सतारा की ओर जा रहे थे। मृतकों में 25 वर्षीय महेश अनिल पवार, 21 वर्षीय आदित्य अशोक सालुंखे, 25 साल के रितेश राजेंद्र लोखंडे, 20 साल के सुहास जितेंद्र लोखंडे, 18 साल के अंश समीर चव्हाण, 21 साल के उत्कर्ष आनंद शिंगटे, 25 साल के अनिल अभिमन्यू शिंगटे और 35 वर्षीय नितीन किसन नायकोंडे शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ