कनार्टक में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है.

Karnataka River Tragedy

Credit: Social Media

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से रविवार को बेहद दर्दनाक खबर सामने आई. यहां भटकल तालुक के शिराली इलाके में नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई. हादसे में मरने वालों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया.

विज्ञापन

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, शिराली गांव के करीब 14 लोग वेंकटपुरा नदी के पास सीपियां इकट्ठा करने गए थे. ये काम वहां के स्थानीय लोगों की परंपरा का हिस्सा माना जाता है. नदी तट और समुद्र किनारे रहने वाले परिवार अक्सर इसी तरह सीपियां और शंख इकट्ठा कर अपनी आजीविका चलाते हैं. बताया जा रहा है कि लोग नदी के अंदर काफी गहराई तक चले गए थे. इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव में कई लोग बहने लगे. कुछ लोग दूसरों को बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन तेज धारा की वजह से वो भी फंस गए. हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है.

विज्ञापन

मामले की जांच जारी

स्थानीय लोगों और बचावकर्मियों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भी हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. उन्होंने अधिकारियों को लापता लोगों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ