मिलने वाली है गुडन्यूज! अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत से दिया बड़ा संकेत, खुलेगा हॉर्मुज

US Iran peace deal: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर सहमति बनती दिख रही है. भारत के दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगले कुछ घंटों में दुनिया को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर दावा किया है कि इस शांति समझौते की रूपरेखा काफी हद तक तैयार हो चुकी है

Marco Rubio

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो

US Iran peace deal: मिडिल ईस्ट में महीनों से जारी तनाव और युद्ध के बीच पूरी दुनिया के लिए एक बहुत राहत भरी खबर आ रही है. अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है. इस बात का बड़ा संकेत खुद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत की धरती से दिया है. नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मार्को रुबियो ने कहा, “पिछले 48 घंटों में दोनों देशों के बीच बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. इस बात की पूरी संभावना है कि अगले कुछ ही घंटों में दुनिया को एक बहुत अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.” रुबियो ने साफ किया कि दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने और वैश्विक ऊर्जा संकट की वजह बने ‘हॉरमुज जलडमरूमध्य’ के रास्ते को फिर से खोलने के लिए एक सहमति पत्र पर काम चल रहा है.

विज्ञापन

इससे ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस बात की पुष्टि की थी. ट्रंप ने लिखा कि ईरान के साथ शांति समझौते को काफी हद तक अंतिम रूप दिया जा चुका है और केवल अंतिम बारीकियों पर चर्चा चल रही है, जिसका एलान जल्द किया जाएगा. इस संभावित समझौते के तहत हॉरमुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से व्यापारिक जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसे फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद ब्लॉक कर दिया गया था. इसके बदले में ईरान को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बिक्री करने की छूट मिल सकती है और उसके फ्रीज किए गए फंड को भी जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन

हालांकि, बातचीत के बीच कुछ पेच भी फंसे हुए हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरान अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है, लेकिन ईरानी सूत्रों ने इस दावे का खंडन किया है. ईरान का कहना है कि परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा इस शुरुआती 60 दिनों के युद्धविराम समझौते का हिस्सा नहीं है, बल्कि इस पर भविष्य में बातचीत होगी. फिलहाल, दुनिया की नजरें वाशिंगटन और तेहरान पर टिकी हैं क्योंकि अगले कुछ घंटे वैश्विक अर्थव्यवस्था और शांति के लिए बेहद निर्णायक साबित होने वाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ