कश्मीर के लोगों के लिए जल्द रेल शुरू होने वाली है और बस कुछ दिन बाद यानी कि 6 जून को इस ब्रिज पर ट्रेन दौड़ेगी। पीएम मोदी चिनाब रेल ब्रिज ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इतिहास रचा जा रहा है। बस 3 दिन बाकी हैं! दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, शक्तिशाली चिनाब ब्रिज, जम्मू और कश्मीर में ऊंचा खड़ा है।
चिनाब ब्रिज के बारे में जरूरी बातें
- इसमें लागत 1250 करोड़ रुपये की आई है।
- यह रेलवे ब्रिज भूकंप और विस्फोट का भी सामना कर पाएगा।
- इसमें आतंकी खतरों और भूकंपों को लेकर सुरक्षा सेटअप भी है।
- इस ब्रिज की ओवरऑल लंबाई 1315 मीटर है।
किस तरह पूरी हुई USSBRL प्रोजेक्ट
साल 2009 में सबसे पहले 118 किमी (बारामुला-काजीगुंड) बनाया गया था। इसका उद्घाटन 2009 अक्टूबर में ही किया गया था। 2013 में कश्मीर और जम्मू डिवीजन को जोड़ने के लिए 18 किमी (काजीगुंड-बनिहाल) के लिए ट्रेन शुरू की गई थी। इसके बाद उधमपुर से कटरा तक 25 किमी के लिए वंदे भारत समेत कई ट्रेनों को शुरू किया गया। इसकी शुरुआत जुलाई 2014 से हुई थी। 20 फरवरी 2024 को पीएम मोदी ने 48 किमी (बनिहार-खड़ी-संगलदान) रेल ट्रैक पर ट्रेन का उद्घाटन किया था। यह ट्रैक भी जम्मू डिवीजन में ही मौजूद है। आपको बता दें, इस ट्रैक पर 6 जून से रेल परिचालन शुरू हो जाएगा।