---विज्ञापन---

देश angle-right

LG का बड़ा एक्शन- जम्मू कश्मीर में 3 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, आतंकी संगठनों से कनेक्शन

Jammu Kashmir LG Manoj Sinha Action : जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। आरोप है कि इन कर्मचारियों का आतंकी संगठनों से कनेक्शन है। पढ़ें प्रशांत देव की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Jammu Kashmir LG Manoj Sinha Action : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (HM) के साथ कनेक्शन पर यह कार्रवाई की गई है।

जम्मू कश्मीर में लश्कर और हिज्बुल से संबंध के आरोप में 3 सरकारी कर्मचारी निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में एक पुलिस कांस्टेबल है तो दूसरा स्कूल टीचर और तीसरा मेडिकल सहायक है। तीनों कर्मचरियों पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के लिए काम करने का आरोप है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हुई ये बीमारी, पोस्ट पढ़कर भावुक हुए समर्थक

LG मनोज सिन्हा का बड़ा एक्शन

अगस्त 2020 में पदभार ग्रहण करने के बाद से एलजी मनोज सिन्हा ने आतंकियों, उनके नेटवर्क और सरकार संस्थानों में शामिल समर्थकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। सिन्हा ने आक्रामक आतंकवाद विरोधी अभियान सुनिश्चित किए हैं, जिसमें सुरक्षा बलों ने 2020 और 2024 के बीच जम्मू कश्मीर में सैकड़ों आतंकवादियों को बेअसर किया। साथ ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत 75 से अधिक आतंकवादियों के सहयोगियों को सरकारी नौकरियों से बर्खास्त किया गया।

---विज्ञापन---

जेल में हैं बर्खास्त तीनों सरकारी कर्मचारी

उपराज्यपाल ने आतंकवाद एवं उनके सहायक ढांचों को जड़ से खत्म करने और आतंकवादियों एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। बर्खास्त किए गए तीन कर्मचारी मलिक इश्फाक नसीर, एजाज अहमद और वसीम अहमद खान शामिल हैं, जो इस वक्त जेल में हैं। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि LG द्वारा बर्खास्त किए गए सरकारी कर्मचारी सक्रिय रूप से आतंकवादी संगठनों के लिए काम कर रहे थे और आतंकवादियों को सुरक्षा बलों एवं नागरिकों पर आतंकी हमले करने में मदद कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : पहलगाम हमले के बाद पुंछ में आतंकियों की नापाक हरकत, सीमावर्ती इलाकों में मिले 42 जिंदा बम

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 12:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola