औद्योगिक और कमर्शियल सेक्टर को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने गैर-घरेलू एलपीजी (LPG) के आवंटन में अहम बढ़ोतरी की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नए निर्देशों के तहत राज्यों के लिए कमर्शियल एलपीजी का कुल कोटा बढ़ाकर 70% कर दिया गया है। इसे उद्योगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने इस संबंध में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर नए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक उद्योगों को संकट-पूर्व स्तर का केवल 50% एलपीजी कोटा मिल रहा था। नए फैसले के तहत इसमें 20% की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर कुल उपलब्धता 70% कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: भारत में लगेगा लॉकडाउन? चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, मंत्री हरदीप पुरी ने किया
सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, डाई, केमिकल और प्लास्टिक जैसे श्रम-प्रधान उद्योगों को एलपीजी आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, ऐसे उद्योग जहां उत्पादन के लिए एलपीजी अनिवार्य है और जिसे प्राकृतिक गैस से बदला नहीं जा सकता, उन्हें विशेष छूट देने का प्रावधान भी किया गया है।
इसके अलावा, कुल 70% आवंटन में से 10% हिस्सा उन राज्यों को मिलेगा जो पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुधार लागू करेंगे। मंत्रालय ने सभी राज्यों को ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण (पाइपलाइन और अन्य सुविधाएं) आदेश 2026’ को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
इस फैसले से औद्योगिक गतिविधियों में आ रही बाधाएं कम होंगी और उत्पादन को गति मिलेगी। साथ ही, जिन राज्यों ने अब तक सुधार-आधारित 10% कोटे का लाभ नहीं लिया है, उनसे इसे जल्द लागू करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: G7 समिट के लिए फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, जयशंकर-बारोट की मुलाकात में मुहर
संबंधित खबरें
SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया 'गैर-कानूनी' बताया गया कॉलम
8 mins agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
1 hr agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 hrs agoLIVE: स्पेन में रेल हादसे के 6 दिन बाद परिवहन मंत्री का इस्तीफा
2 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
10 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
11 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
12 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
15 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
15 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines