Bangalore News: CBI ने सोमवार को बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश में 16 जगहों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई वाल्मीकि कॉरपोरेशन (M/s कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड– KMVSTDCL) से सरकारी पैसे चुराने और रिश्तेदारों और करीबियों के खातों में भेजने के मामले में की गई है. ये सरकारी संस्था, जो कर्नाटक सरकार के अधीन है, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की MG रोड शाखा में खाता रखती थी.
खातों से 84.63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
CBI की टीम ने सोमवार को M/s कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड (KMVSTDCL) पर छापेमारी की गई है. आरोप है कि कर्नाटक सरकार के अधीन सरकारी संस्था वाल्मीकि कॉरपोरेशन से सरकारी पैसे चुराकर नेताओं के रिश्तेदारों और करीबियों के खातों में भेजे गए हैं. इस संस्था का खाता MG रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में था. यूनियन बैंक के DGM द्वारा शिकायत दी गई थी कि खातों से 84.63 करोड़ की धोखाधड़ी कई गई है. आरोप है कि फर्जी दस्तावेज और गलत तरीके से ट्रांसफर करके यह रुपये निकाल लिए गए. पैसे ट्रांसजेक्शन का ये खेल 21 फरवरी 2024 से 6 मई 2024 के बीच चला. शिकायत पर यह मामला 3 जून 2024 को दर्ज किया गया था. इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया था. 16 नवंबर 2024 को विधायक बसनगौड़ा आर. पाटिल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि CBI जल्द से जल्द फाइनल रिपोर्ट पेश करे और समय-समय पर स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दे. अब तक चार रिपोर्ट पेश हो चुकी हैं और कोर्ट खुद इस मामले पर नजर रख रहा है.
यह भी पढ़ें- DHFL घोटाले में कपिल वधावन समेत इन पांच लोगों पर सिक्योरिटी मार्केट से 5 साल की पाबंदी, क्या है वजह?
जांच में हुए अहम खुलासे
जांच में सामने आया कि सिर्फ वाल्मीकि कॉरपोरेशन ही नहीं, बल्कि एसटी वेलफेयर डिपार्टमेंट और कर्नाटक जर्मन टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (KGTTI) के पैसे भी गलत तरीके से ट्रांसफर किए गए। एसटी वेलफेयर डिपार्टमेंट से 2.17 करोड़ रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा, सिद्धैया रोड, बेंगलुरु से निकालकर बीच की कंपनियों जैसे M/s एसकेआर इन्फ्रास्ट्रक्चर और M/s Golden Establishment के जरिए M/s धनलक्ष्मी एंटरप्राइजेज के खाते में भेजे गए। यह कंपनी मंत्री बी. नागेंद्र के करीबी नेक्कंती नगराज की है। इनमें से करीब 1.20 करोड़ रुपये मंत्री के रिश्तेदारों जैसे बहन, बहनोई और निजी सहायक के खातों में पहुंचाए गए। इसके अलावा KGTTI से 64 लाख रुपये कैनरा बैंक, विल्सन गार्डन शाखा से निकालकर M/s सद्गुरु एजुकेशन ट्रस्ट, M/s सद्गुरु सोल्यूशन, फिर M/s स्किलपॉइंट प्रशिक्षण, उसके बाद M/s स्टाइल मशीन के खातों में घूमते हुए एन. रविकुमार (नेक्कंती नगराज के भाई) और एन. यशवंत चौधरी (भतीजा) तक पहुंचाए गए। जिसके बाद हाईकोर्ट ने CBI को इन आरोपों की भी जांच की मंजूरी दे दी है। कोर्ट भी इस मामले में सख्ती से कार्रवाई कर रही है। आने वाले समय में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bhopal: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के मामले में MCL मैनेजर और उसके सहयोगी को दबोचा
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी है- अखिलेश यादव
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines