3 Big Announecement expected in Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारण कुछ ही देर में बजट प्रस्तुत करेंगी। 11 बजे के बाद सभी की निगाहें संसद के सदन पर होंगी। इस बार के बजट में वित्त मंत्री क्या बड़ी घोषणाएं करेंगी, इसके कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो बजट में 3 बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं बजट में निर्मला सीतारमण क्या बड़ी घोषणनाएं कर सकती हैं?
1. टैक्स में मिलेगी राहत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्स में छूट दे सकती हैं। मिडिल क्लास लोगों के लिए यह राहत की खबर साबित हो सकती है। पिछले कई साल से इनकम टैक्स में लोगों को छूट नहीं मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इस बार के बजट में टैक्स से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। देश के मध्यमवर्गीय लोग काफी समय से टैक्स में छूट की मांग कर रहे हैं। वहीं आर्थिक मंदी के कारण मुमकिन है कि इस बार लोगों की यह मांग पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2025: वित्त मंत्री कर सकती हैं राहत पहुंचाने वाले ये 10 ऐलान
2. इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा खर्चा
इंफ्रास्ट्रक्चर को मोदी सरकार के बड़े फोकस एरिया में से एक माना जाता है। ऐसे में इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की घोषणा हो सकती है। 23 जुलाई 2024 को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर को 11,11,111 करोड़ रुपए यानी जीडीपी का 3.4% बजट आवंटित किया था।
3. राजस्व घाटा पर रहेगी नजर
इस बार के बजट में वित्त मंत्री के सामने एक बड़ी चुनौती राजस्व घाटा कम करना भी है। अगर वित्त मंत्री यह करने में कामयाब होती हैं तो यह उनकी बड़ी उपलब्धि साबित होगी। 2023-23 के वित्त वर्ष में राजस्व घाटा 2.6% था, जो पिछले बजट में कम होकर 1.8% हो गया था। वहीं सरकारी खर्चा कम करके राजस्व घाटे के भी कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Budget 2025: हर बजट में निर्मला सीतारमण की साड़ियों का गहरा मतलब..आज कौन सी पहनी?
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines