---विज्ञापन---

Budget 2025: हर बजट में निर्मला सीतारमण की साड़ियों का गहरा मतलब..आज कौन सी पहनी?

Budget 2025: बजट पर हर साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ियों की भी खूब चर्चा होती है। हर बजट सत्र में वे ऐसी साड़ियां पहनती हैं, जिनका गहरा अर्थ होता है।

---विज्ञापन---

Budget 2025: आज भारत का साल 2025 का केंद्रीय बजट जारी होगा। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां बजट पेश करने वाली है। बजट शनिवार के दिन 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। हर साल आम बजट दिवस पर निर्मला सीतारमण अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं। उनकी साड़ियां भी इस मौके पर खास होती हैं। वे पारंपरिक और हैंडलूम साड़ियां पहनती हैं, जिनके पीछे गहरा महत्व छिपा होता है। इस साल वित्त मंत्री ने बिहार की कला को अपनी साड़ी में दर्शाया है। उनकी साड़ी में मधुबनी आर्ट की गई है। साल 2019 से लेकर 2024 तक, हर बजट में उनकी साड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। आइए एकबार देख लेते हैं उनके अबतक का साड़ी कलेक्शन।

साल 2025 में पहनी मधुबनी साड़ी

निर्मला सीतारमण ने 2025 के बजट में पहनी बिहार की मशहूर मधुबनी पेंटिंग के डिजाइन वाली साड़ी। इस साड़ी का रंग सफेद है और इसमें गोल्डन बॉर्डर के साथ काले रंग की मधुबनी आर्ट छपी है। साड़ी का संबंध दुलारी देवी से बताया जा रहा है, जो भारत की मशहूर मधुबनी आर्टिस्ट हैं। दुलारी देवी को साल 2021 में कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान भी दिया गया था।

---विज्ञापन---

ऐसा है Nirmala Sitharaman का साड़ी कलेक्शन

1. आंध्र प्रदेश की मंगलागिरी साड़ी

---विज्ञापन---

साल 2024-25 में निर्मला सीतारमण ने बजट के दिन मैजेंटा बॉर्डर वाली खूबसूरत ऑफ व्हाइट मंगलागिरी साड़ी पहनी थी। यह आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की साड़ी है, जो अपनी सादगी के लिए मशहूर है।

---विज्ञापन---

2. पश्चिम बंगाल की नीली कांथा सिलाई साड़ी

---विज्ञापन---

इस साड़ी को निर्मला सीतारमण ने 2024 के अंतरिम बजट पर पहना था। इस साड़ी ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोरी थी। यह साड़ी कंथा सिलाई और फूलों जैसे पैटर्न से डिजाइन की गई थी। इस साड़ी को बंगाली शिल्पकारों के कौशल को दर्शाने के लिए किया गया था।

ये भी पढ़ें- Budget 2025: गोल्ड से लेकर इनकम टैक्स तक, पूर्व वित्त सचिव ने बताया बजट

---विज्ञापन---

3. लाल रेशम और सोने की बॉर्डर

---विज्ञापन---

साल 2023 में निर्मला सीतारमण ने गहरे लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस साड़ी में काले रंग और सुनहरे रंग के बॉर्डर पर रथ, मोर और कमल के डिजाइन बने थे। जो वास्तुकला की विरास्त का प्रतीक है।

4. ओडिशा की बोमकाई साड़ी

---विज्ञापन---

साल 2022 में निर्मला सीतारमण ने ओडिशा की बोमकाई साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का रंग भूरा था, जिसमें महरून और सफेद रंग के बॉर्डर बने हुए थे। इस साड़ी को सीतारमण ने शिल्पकारों के प्रति अपनी प्रशंसा को उजागर करने के लिए पहना था।

---विज्ञापन---

5. तेलंगाना से पोचमपल्ली इक्कत

---विज्ञापन---

तेलंगाना की यह पारंपरिक साड़ी है, जिसकी बुनाई हाथों से की जाती है। लाल और ऑफ-व्हाइट के इस मिक्स्ड डिजाइन ने विकास को दर्शाया है। साल 2021 में निर्मला ने इस साड़ी को पहनकर देश को विकास का रास्ता दिखाया था।

ये भी पढ़ें- Budget 2025: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, क्या बजट में चलेगा पता?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 01, 2025 07:29 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola