Budget 2024 Anurag Thakur Interview: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट (Budget 2024) में जहां एक ओर इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की बात कही गई तो वहीं हेल्थकेयर के लिए भी कई घोषणाएं हुईं। चाहे तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का निर्णय हो या फिर आर्थिक रेल गलियारे बनाने का ऐलान…वित्त मंत्रालय ने देश के विकास के लिए काफी कुछ सोचा है।
हालांकि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न करके टैक्स पेयर्स को राहत नहीं दी है। इसे लेकर विपक्ष भी हमलावर है। कांग्रेस ने कहा कि इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं है। बजट के बाद कुछ इन्हीं सवालों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूज 24 के एग्जीक्यूटिव एडिटर मानक गुप्ता से खास बातचीत की।
कांग्रेस का आंकड़ों में विश्वास नहीं
अनुराग ठाकुर से पूछा गया कि कांग्रेस कह रही है कि इस बजट में कुछ नहीं था। बीजेपी समस्याओं को मानती ही नहीं है, इसलिए वे इसका समाधान कहां से ढूंढ़ेंगे? प्रति व्यक्ति आय तो बढ़ी ही नहीं… इसके जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा- लगता है कांग्रेस का आंकड़ों में विश्वास नहीं है। इनके समय तो महंगाई 13 परसेंट पर थी, आज 5 प्रतिशत पर ही है। इनके समय बेरोजगारी दर ज्यादा थी। अभी 3.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर है।
हमने कॉर्पोरेट टैक्स भी कम किया
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि राजकोषीय घाटा कोविड और लाखों-करोड़ मदद के बावजूद हमने इसका टार्गेट 5.1 परसेंट रखा है। कांग्रेस के समय में 2 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी होने पर इनकम टैक्स देना पड़ता था। मोदी सरकार में 7 लाख रुपये तक की आमदनी तक आपको कोई टैक्स नहीं देना। हमने कॉर्पोरेट टैक्स भी कम किया है। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस के समय देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही थी। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।
अबकी बार- 400 पार
अब हम जनता को ये भी बताएंगे कि मोदी सरकार ने 10 सालों में देश के लिए क्या-क्या किया। आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। मोदीजी के नेतृत्व में हम 2024 में 400 सीटें पार करेंगे।
ये भी पढ़ें: बजट 2024: केंद्रीय मंत्रियों के वेतन और मेहमानों के मनोरंजन पर चली कैंची, जानें कितनी हुई कटौती
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
2 mins agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
19 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines