Wrestler Harassment Case Update: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर कोर्ट में बहस की। इस दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में कहा गया कि WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ उनके पास पूरे सबूत हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि वे जानते थे कि वो क्या कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में साफ तौर पर कहा कि बृजभूषण सिंह कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे।
बृज भूषण शरण सिंह को दी गई थी पेशी से छूट
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह को आज यानी सोमवार को पेशी से छूट दे दी है। आरोप है कि बृज भूषण शरण सिंह ने कई शीर्ष महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कई घटनाओं का हवाला दिया।
साथ ही महिला पहलवानों की ओर से की गई शिकायतों की जांच के बारे में भी विस्तार से बताया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि ताजिकिस्तान में बृजभूषण शरण सिंह ने एक महिला पहलवान को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद उसे जबरन गले लगाने की कोशिश की। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि जब शिकायत कर्ता ने इसका विरोध किया तो बृजभूषण सिंह ने कह दिया कि मैं तो तुम्हारे पिता जैसा हूं।
यह भी पढ़ेंः Watch Video: बुर्का पहनकर गणेश पूजा में जमकर लगाए ठुमके, असलियत खुली तो पहुंचा जेल
ताजिकिस्तान में हुई घटना का कोर्ट में जिक्र
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये भी कहा, सवाल यह नहीं है कि पीड़िता ने प्रतिक्रिया दी या नहीं, बल्कि सवाल यह है कि उसके साथ गलत हुआ। उन्होंने ताजिकिस्तान में एशियाई चैम्पियनशिप के दौरान एक अन्य शिकायत का भी हवाला दिया।
कहा कि एक अन्य महिला पहलवान ने दावा किया था कि बृज भूषण शरण सिंह ने बिना अनुमति के उसकी शर्ट ऊपर उठाई और उसके पेट को गलत तरीके से छुआ। राऊज एवेन्यू कोर्ट में पुलिस ने दिल्ली स्थित डब्ल्यूएफआई ऑफिस की भी एक घटना का जिक्र किया। इस घटना पर कहा दिल्ली पुलिस ने कहा कि ये घटना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की है।
7 अक्टूबर को होगी अलगी सुनवाई
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। इस दौरान पुलिस ने गुजरात के सोहराबुद्दीन एनकाउंटर के बारे में भी प्रकाश डालाष पुलिस ने कहा कि उस मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं, लेकिन बाद में सुनवाई एक ही जगह हुई थी।
बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने विरोध प्रदर्शन के बाद बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए भारतीय मुक्केबाजी की दिग्गज एमसी मैरी कॉम की अध्यक्षता में एक निरीक्षण समिति का गठन किया था।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
10 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines