BRICS Summit 2026 LIVE Updates : भारत की राजधानी दिल्ली में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. भारत इस मंच के जरिए विश्व में बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच, आर्थिक विकास को गति देने के लिए कर रहा है. साथ ही, भारत ‘ग्लोबल साउथ’ के विकास से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं, विशेष रूप से खाद्य, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा की वकालत भी कर रहा है. शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं. आज दोपहर पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक है. पुतिन के अलावा कई और नेता भी आज दिल्ली पहुंच जाएंगे. वहीं, चीन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे. उनकी सात साल बाद यह भारत की पहली यात्रा होगी.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष प्रबोवो सुबियांतो उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.
बता दें, मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका से मिलकर बने ब्रिक्स का 2024 में विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात तथा सऊदी अरब शामिल हुए, जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ. बेलारूस, बॉलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल ब्रिक्स के साझेदार देश बने थे.
Read Here BRICS Summit 2026 LIVE Updates in Hindi :