---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का आया भूकंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में आज कांग्रेस की ओर से पूरे राज्य में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा. पार्टी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में आज कांग्रेस की ओर से पूरे राज्य में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा. पार्टी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी.

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज, 11 सितंबर को चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश होंगे. इस पेशी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी नजर बनी हुई है.

---विज्ञापन---

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह पार्टी संगठन से जुड़े कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल हो सकते हैं.

दिल्ली में प्रस्तावित BRICS सम्मेलन के चलते सुप्रीम कोर्ट में आज अवकाश रहेगा. सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हैं.

---विज्ञापन---

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आज दिल्ली में मुलाकात होगी. दोनों नेता BRICS सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. खास बात यह है कि करीब एक महीने के भीतर दोनों नेताओं की यह दूसरी आमने-सामने की द्विपक्षीय बैठक होगी.

उधर, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज हुगली के श्रीरामपुर में जनसभा करने की अनुमति मिल गई है. हालांकि कलकत्ता हाईकोर्ट ने जीटी रोड पर प्रस्तावित जुलूस की इजाजत नहीं दी और उसकी जगह सभा आयोजित करने की अनुमति दी है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

07:02 (IST) 11 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से लखनऊ दौरे पर बीजेपी संगठन महामंत्री बीएल संतोष

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज से तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे.

07:00 (IST) 11 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कच्चे तेल के दामों में फिर से तेजी, 108 डॉलर हुई कीमत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कच्चे तेल के दामों में फिर से तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. ब्रेंट क्रूड एक ही दिन में 6% से अधिक महंगा हो गया है. इससे पहले अप्रैल 2026 में 108 डॉलर पर पहुंचा था.

06:55 (IST) 11 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज IST समय के अनुसार सुबह 04:02:54 बजे तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया.

06:52 (IST) 11 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस के राष्ट्रपति पुतिन 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले भारत पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले भारत पहुंचे हैं. अपनी यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

First published on: Sep 11, 2026 06:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola