Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुचे हैं. वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. समिट से पहले वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे. नई दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया. फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के बाहर पुतिन पहली बार ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ’18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत है. एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री और गोंडा के सांसद केवी सिंह ने उनकी अगवानी की. भारत और रूस के बीच बहुआयामी और लंबे समय से चले आ रहे संबंध हैं, जो विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं.’
MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal tweets, "Warmly welcome President Vladimir Putin of Russia for the 18th BRICS Summit. He was received by MoS and Gonda MP KV Singh at the airport. India and Russia share multifaceted and longstanding ties anchored in Special and… pic.twitter.com/6JxIXcie5v
— ANI (@ANI) September 10, 2026
यह भी पढ़ें : जिनपिंग, पुतिन और पेजेश्कियान के साथ कब बैठक करेंगे PM मोदी, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
न्यूज एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक, उशाकोव ने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन वार्षिक ब्रिक्स कारोबार मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे. यह सेशन परंपरागत रूप से शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित किया जाता है और ब्रिक्स देशों के कारोबारी प्रतिनिधियों के बीच संवाद के लिए एक अहम मंच है. आज ही रूसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और दोनों देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालयों द्वारा आयोजित ‘इनोप्रोम प्रदर्शनी’ का भी अवलोकन करेंगे.
यह भी पढ़ें : G20 के बाद अब ब्रिक्स समिट… डिप्लोमेसी का नया सेंटर कैसे बना भारत मंडपम? 2700 करोड़ रुपये में हुआ था तैयार
#WATCH | Delhi: Russian President Vladimir Putin arrives in India ahead of the BRICS Summit 2026. During his visit, he will also hold talks with PM Narendra Modi and have a series of bilateral meetings. pic.twitter.com/pax5EW70Yu
— ANI (@ANI) September 10, 2026
शिखर सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम 12 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें ब्रिक्स नेताओं की बैठक होगी. बैठक में भारतीय अध्यक्षता में प्रस्तावित विभिन्न पहल और राजनीति एवं सुरक्षा, अर्थव्यवस्था एवं वित्त तथा सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों के क्षेत्र में ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी. समिट में नेता मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.
पुतिन शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठकें भी करेंगे.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान 11 सितंबर को क्या खुला और क्या बंद रहेगा? जानिए पूरी डिटेल
नई दिल्ली में यह समिट ऐसे समय में हो रही है जब ग्लोबल इकनॉमी कई तरह के क्राइसिस से गुजर रही है. इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट क्राइसिस, होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी और ट्रंप प्रशासन की ट्रेड और टैरिफ पॉलिसी शामिल हैं.
समिट में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग शामिल हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।