Live Updates
Jaipur: SOG की बड़ी कार्रवाई, डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले 14 लोग गिरफ्तार
Jaipur में SOG ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने आरोपियों के पास से 13 लाख रुपए से ज्यादा नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
'आपातकाल देश की संवैधानिक यात्रा का सबसे काला अध्याय है'
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आपातकाल देश की संवैधानिक यात्रा का सबसे काला अध्याय है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए लोगों के अधिकार छीने गए, विपक्षी नेताओं को जेल में बंद किया गया, सेंसर लगाया गया... ये (विपक्ष) हमसे बात करते हैं?... जब 75 साल की बात कर रहे हैं तो (आपातकाल के) काले अध्याय को बताना जरूरी है।
Priyanka Gandhi के भाषण से Expunge किया गया शब्द, जताया विरोध
संसद में Priyanka Gandhi के भाषण से 'अडानी' शब्द हटाया गया है। इस पर कांग्रेस सांसद ने विरोध जताया है। उन्होंने मीडिया में दिए बयान में कहा कि BJP का यही काम है वो असली मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते, मेरे भाषण से Adani शब्द हटाया गया है। Adani क्या unparliamentary शब्द है?
Bihar: टला बड़ा हादसा, कपलिंग खुलने से दो भागों में बटीं मालगाड़ी
भागलपुर के खड़िया पिपरा हाल्ट के पास शनिवार को भागलपुर से जमालपुर की ओर जा रही मालगाड़ी का कपलिंग खुल गया। जिससे उसके 10 डिब्बे आगे निकल गए। जिसके बाद मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। ड्राइवर व गार्ड की सूझ-बूझ के कारण माल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। इस घटना में अन्य रेलगाड़ी सहित आम जन को कोई नुकसान नहीं हुआ।
संभल हिंसा- 'यूपी में संविधान नहीं मनुस्मृति चलता है' पीड़ितों से मिलने के बाद बोले राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं संभल गया था, मैं पीड़ित के परिवार से मिला हूं, वे लोग डर के साय में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में संविधान नहीं है, यहां मनुस्मृति चलता है। संभल में पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
चंडीगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़ में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन से उन्हें खदेड़ा। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई कांग्रेसी हिरासत में लिए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के निजीकरण का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पाकिस्तान के कराची शहर में आज इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दाह जा रही थी कि एक पैसेंजर की तबियत बिगड़ गई। इसलिए फ्लाइट को कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। कराची में पैसेंजर का इलाज करने के बाद फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई।
राजस्थान में सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट
राजस्थान के बांसवाड़ा में आज एक सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। कोयला मिल में गैस रिसाव के चलते धमाका होने से आग भड़क गई और 2 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिले के झालों का गढ़ा गांव में स्थित इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ। इसमें कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए।
तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख का निधन
तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ईवीकेएस एलंगोवन का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनको फेफड़ों से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 2 सप्ताह से अधिक समय से उनका गहन उपचार चल रहा था।
सीरिया से निकाले गए 4 भारतीय दिल्ली पहुंचे
युद्धग्रस्त सीरिया से 4 और भारतीय निकाले गए है, जो आज सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्हें उनके परिजन रिसीव करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास ने हमें सीरिया से निकाला है। पहले हम लेबनान गए। फिर गोवा और वहां से आज हम दिल्ली पहुंच गए हैं। हमें खुशी है कि हम अपने देश पहुंच गए हैं। भारतीय दूतावास ने हमारी बहुत मदद की।
लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ी
देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत अचानक खराब हुई और देर रात उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में लाना पड़ा और डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक जांच के बाद ही भर्ती कर लिया।
भारत का MFN दर्जा वापस लेगा स्विटजरलैंड
Switzerland ने भारत को दिए Most Favoured Nation (MFN) का दर्ज़ा वापस लेने का फैसला किया है। स्विज़रलैंड सरकार के अनुसार आदेश एक जनवरी 2025 से लागू होगा। स्विज़रलैंड के वित्त विभाग ने 11 दिसंबर को दिए एक बयान में कहा कि भारत के साथ दोहरे कराधान से बचाव समझौते (Double Taxation Avoidance Agreement - DTAA) मामले में MFN के दर्ज़े को निलंबित किया गया है। इस फैसले का असर यह होगा कि स्विज़रलैंड और EU क्षेत्र में काम करने वाली भारतीय कंपनियों को वहां होने वाली कमाई पर पूर्व की तुलना में करीब 10 फिसदी ज्यादा टैक्स देना होगा।
सोमवार को पेश होगा एक देश एक चुनाव बिल
लोकसभा में सोमवार को एक देश, एक चुनाव बिल पेश होगा। बिल का मसौदा सांसदों को भेजा गया गया है। साल 2034 तक देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चुनाव कराने का प्रस्ताव है। मोदी कैबिनेट से पहले ही बिल को मंजूरी मिल चुकी है। अर्जुन राम मेघवाल बिल को लोकसभा में पेश करेंगे।
नागपुर एयरपोर्ट पर पटाखों से भरा पार्सल जब्त
महाराष्ट्र के नागपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पटाखों से भरा पार्सल मिला, जो मुंबई में डिलीवर किया जाना था। विमान में लोड करते समय पार्सल मिला। एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में मौजूद कर्मचारी को पार्सल अजीब लगा। उसने इसे फर्श पर रख तो धुंआ निकलने लगा। इससे हड़कंप मच गया। जांच करने पर पार्सल में बंदरों को भगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पटाखे थे। वाशिम की एक महिला ने कूरियर कंपनी के जरिए पार्सल बुक किया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
किसान आज फिर करेंगे दिल्ली कूच
हरियाणा के अंबाला जिले में शंभू बॉर्डर पर धरनारत किसान आज फिर दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आह्वान किया कि 101 किसानों का जत्था आज फिर दिल्ली जाने के लिए पैदल मार्च करेगा। इससे पहले किसान 2 बारी दिल्ली जाने के लिए निकल चुके हैं, लेकिन पुलिस से टकराव के चलते दोनों बार किसानों को पीछे हटना पड़ा।
झारखंड में हादसे में 5 लोगों की मौत
झारखंड में बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाईवे पर देररात हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बोकारो जिले के दंतु गांव के पास हुआ। हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 5 को मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. स्वीटी भगत ने हादसे की पुष्टि की। घायल शख्स को रेफर कर दिया गया है। हादसे में एक बच्ची और एक महिला बाल-बाल बच गईं, उन्हें मामूली खरोंचे लगी हैं।
Breaking News Live Updates Today: नमस्कार, आज की प्रमुख खबर की बात करें तो एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पूरे देश में सुर्खियों में है। जमानत मिलने के बावजूद उन्हें रात जेल में बितानी पड़ी। झारखंड में बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। शंभू बॉर्डर से आज फिर 101 किसानों के जत्थे ने दिल्ली के लिए कूच किया था, लेकिन पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
35 mins agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
1 hr agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
2 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
4 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
6 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines