Live Updates
गृह मंत्रालय का एक्शन, जम्मू कश्मीर के 2 मुस्लिम संगठनों पर लगा बैन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ और ‘अवामी एक्शन कमेटी’ को यूएपीए के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है। इन संगठनों को लोगों को भड़काकर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने और भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा करने वाला पाया गया।
देश की शांति, व्यवस्था और संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को मोदी सरकार की कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।
BJD के प्रतिनिधिमंडल ने EC को सौंपा ज्ञापन
बीजू जनता दल (BJD) का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा। उन्होंने ओडिशा में 2024 के संसदीय और विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों में अंतर पर भारत के चुनाव आयोग को एक अनुवर्ती ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को मिली बड़ी राहत, HC ने दी जमानत
सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को बड़ी राहत मिली। हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। सांसद राकेश राठौर पर रेप का आरोप है और वे इस वक्त जिला जेल में बंद हैं।
झुग्गी की आगजनी घटना में मृतकों के परिजनों को मिलेगा 10-10 रुपये, CM ने किया ऐलान
सीएम रेखा गुप्ता ने मुआवजे का ऐलान किया। सरकार पीड़ित परिवार को 10-10 लाख की आर्थिक मदद देगी। पूर्वी दिल्ली की एजीसीआर कॉलोनी में स्थित झुग्गी में सोमवार देर रात आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। सीएम रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के निर्देश दिए।
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि विदित है कि इस समय रमजान चल रहे हैं और इसी बीच जल्दी होली का भी त्योहार आ रहा है, जिसे मद्देनज़र रखते हुए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सभी राज्य सरकारों को इसे आपसी भाईचारे में तब्दील करना चाहिए तो यह सभी के हित में होगा। इसकी आड़ में किसी भी मुद्दे को लेकर कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं। सभी धर्मों के अनुयायियों के मान-सम्मान का बराबर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। संभल की तरह अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं तथा इनको कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
अयोध्या में एक साल में बनेगा राम मंदिर संग्रहालय
अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर में भगवान राम के जीवन को दर्शाने वाला संग्रहालय एक साल के अंदर बनकर शुरू हो जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने एक कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो संग्रहालयों में इस्तेमाल होने वाली तकनीक पर काम करेगी। एक स्क्रिप्ट बनेगी, जिसमें संग्रहालय की इमर्सिव तकनीक, कलाकृतियों आदि की जानकारी होगी। इस प्रक्रिया में करीब 2 महीने लगेंगे। इसके बाद टेंडर जारी करेंगे।
तेलंगाना टनल हादसा पीड़ितों को तलाशेंगे रोबोट
तेलंगाना की SLBC टनल के अंदर फंसे 7 लोगों का पता लगाने के लिए अभियान आज यानी मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस सर्च ऑपरेशन में रोबोट को भी शामिल किया गया है। हैदराबाद की एक रोबोटिक्स कंपनी की टीम एक रोबोट और 110 बचावकर्मियों के साथ आज सुबह टनल के अंदर गई। इस अभियान में NDRF, सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज, रैट माइनर्स और अन्य टीमें विशिष्ट स्थानों पर काम कर रही हैं। रविवार को बरामद गुरप्रीत सिंह के शव को पंजाब में उनके पैतृक स्थान भेज दिया गया है। सरकार इस ऑपरेशन के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
बिहार में RJD विधायकों का विरोध प्रदर्शन
बिहार के आरा शहर में तनिष्क शोरूम में 25 करोड़ की लूट और बिहार में बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर यही रामराज है तो ऐसा रामराज बिहार की जनता को नहीं चाहिए। बिहार में 25-25 करोड़ की लूट एक दिन में हो रही है। अपराधी दिनदहाड़े लूट, हत्या, डकैती कर रहे हैं।
मॉस्को पर यूक्रेन का ड्रोन से हमला
रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया है। जिसके चलते 2 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। वहीं एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के बीच यह हमला हुआ है।
दिल्ली एयरपोर्ट से फर्जी वीजा बनाने वाला गिरफ्तार
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी वीजा बनाने के मामले में शामिल था। आरोपी एजेंट संजीव कुमार राउत ने एक युवक को ग्रीस का फर्जी वीजा दिलाने के लिए 12.50 लाख रुपये लिए थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी एजेंट ने युवक को ग्रीस का फर्जी वीजा दिलाने के लिए पहले उसका नेपाल भेजा और फिर ग्रीस का फर्जी वीजा बनाकर उसके पासपोर्ट में लगा दिया, लेकिन जब युवक ने आईजीआई एयरपोर्ट से ग्रीस के लिए उड़ान भरने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
दिल्ली के रोहिणी में डेंटिस्ट की सुसाइड
दिल्ली के रोहिणी इलाके में 29 वर्षीय डेंटिस्ट ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को पीसीआर कॉल मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका विवाहित थी, लेकिन अपने पति ओशो प्रजापति से अलग रहती थी, जिसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर 85/108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस ने 5 अवैध बांग्लादेशी पकड़े
दिल्ली पुलिस ने 5 अवैध बांग्लादेशी पकड़े हैं। दिल्ली पुलिस में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की और अवैध रूप से रह रहे 5 बांग्लादेशी पकड़े। 2 बांग्लादेशियों को सदर बाजार इलाके से पकड़ा गया है, बाकी 3 को बाहरी जिले से पकड़ा गया है। इन सभी बांग्लादेशियों ने अपने डॉक्यूमेंट भी बनवा रखे थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया है।
लोकसभा में कार्य स्थगन का प्रस्ताव
सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आज लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए रेकी और नशे की तस्करी पर चर्चा किए जाने की मांग रखते हुए प्रस्ताव पेश किया है।
संसद में आज दूसरे दिन भी हंगामे के आसार
संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज चल रहा है, जिसकी आज दूसरा दिन है। यह सेशन 4 अप्रैल तक चलेगा। बीते दिन मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया, जिस पर आज लोकसभा में चर्चा होनी है। इसमें राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा को मंजूरी के लिए वैधानिक प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसे मंजूरी मिलने की संभावना है।
जर्मनी में एयरपोर्ट कर्मचारियों की हड़ताल
जर्मनी में एयरपोर्ट्स कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल चल रही है। इसके कारण जर्मनी के 13 प्रमुख एयरपोर्ट पर कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ पायलट और केबिन क्रू भी हड़ताल पर हैं। फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे से टेकऑफ होने वाली 1116 उड़ानों में से 1054 को रद्द कर दिया गया है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के लिए रवाना हो गए। वे मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का शानदार आगाज हुआ। बर्फ की सफेद चादर पर खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया। जर्मनी में एयरपोर्ट कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, जिसके चलते 1000 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines