Live Updates
बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर आलोक राजोरिया को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर अजय ठाकुर को नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं राजोरिया को डीजी ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महाकुंभ से लौट रही स्काॅर्पियो मुजफ्फरपुर में पलटी
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को एक स्काॅर्पियो दुर्घटना का शिकार हो गई। स्काॅर्पियो में कुल 9 लोग सवार थे। ये सभी प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले थे। हादसा मदापुर चैबे स्थित मधुबनी फोरलेन के पास हुआ।
तेजस्वी यादव के बयान पर राजीव रंजन ने साधा निशाना
केंद्रीय बजट 2025 पर जेडीयू नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह कहा, मखाना सबसे पुरानी उपज में से एक है, जिसकी मार्केटिंग पूरी दुनिया में हो रही है और इसका निर्माण मखाना बोर्ड के विकास, मूल्य संवर्धन और उसके निर्यात को बढ़ाने के लिए क्या यह पुरानी पैकेजिंग है? क्या ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और आईआईटी विस्तार, खाद्य प्रसंस्करण के लिए संस्थानों के गठन की घोषणा पुरानी पैकेजिंग है?
महाकुंभ पर विपक्ष की मांग पर कहा कि कुंभ से उनका क्या लेना-देना? यह राज्य सरकार का मामला है, इस पर संसद में बहस नहीं होती, घटना की जांच उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है।
राहुल गांधी ने बजट पर सवाल उठाए
दिल्ली: सदर बाजार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, लोकसभा एलओपी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आज बजट पेश किया गया, बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना था। वे आपको थोड़ा देंगे, वे थोड़ा माफ करेंगे। टैक्स लेकिन देखा जाए तो बजट का लक्ष्य 20-25 अरबपतियों को भारत का पैसा मुहैया कराना है, भारत में 50% पिछड़ा वर्ग, 15% दलित, 8% आदिवासी, 15% अल्पसंख्यक हैं। मान लीजिए, 5% गरीब, सामान्य वर्ग के लोग हैं। निजी अस्पतालों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों, बड़ी कंपनियों के मालिकों को देखो, बड़े न्यायाधीशों की सूची निकालो और मुझे दिखाओ कि कौन पिछड़े वर्ग से हैं, कौन दलित हैं, कौन हैं। आदिवासी हैं, अल्पसंख्यक हैं, गरीब सामान्य वर्ग के कितने हैं, चुने हुए लोग हैं, उनके मित्र हैं।
संजय सिंह ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
आप सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर संसद मार्ग थाने के एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग की है।
यमुना में कोई जहर नहीं मिला- अमित शाह
दिल्ली के मुस्तफाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कमल का बटन ऐसे दबाना कि शीशमहल के शीशे टूट जाएं। उन्होंने कहा कि यमुना में कोई जहर नहीं मिला, हम भी वहीं पानी पी रहे हैं।
जम्मू में ज्वैलरी दुकान से डेढ़ करोड़ की लूट
जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में लूट की वारदात सामने आई है। दिन मे करीब 1 बजे तेज धारदार हथियार के बल पर एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि जिस वक्त लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया उस वक्त महिला दुकान पर अकेली थी। महिला का कहना था कि दो लुटेरे पेंट, कोट और हेलमेट लगाए हुए दुकान के अंदर आए और धारदार हथियार उसकी गर्दन पर रख दिया, इसके बाद लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की सोने की ज्वेलरी और ₹25000 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है- जेपी नड्डा
केंद्रीय बजट 2025 पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट बेहद संतुलित, सर्वसमावेशी और विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। इसमें गरीबों और किसानों का कल्याण, वंचितों का सम्मान और महिलाओं और मध्यम वर्ग का उत्थान शामिल है, हर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए समर्पित ऐसे सर्वसमावेशी बजट के लिए मैं हमारी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से निर्मला सीतारमन जी और उनकी पूरी टीम का हृदय से अभिनंदन करता हूं।
2002 गुजरात दगों की पीड़िता जकिया जाफरी का निधन
2002 गुजरात दगों की पीड़िता जकिया जाफरी का निधन हो गया। जकिया जाफरी कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी थीं।
बेकार बजट है- कीर्ति आज़ाद
टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा, "(यह) बेकार है। (बजट में) कुछ भी नहीं है, इतने सारे कर हैं कि ऐसा लगता है कि ये कर आपकी वार्षिक आय के 5 महीने खा जाते हैं। अगर किसी आम आदमी को फायदा हुआ है (बजट से) तो कृपया बताएं।
AAP प्रत्याशी मोहिंदर गोयल पर हमला
कैम्पेन के दौरान रिठाला से AAP प्रत्याशी मोहिंदर गोयल पर हमला, बेहोशी की हालत में मोहिंदर गोयल को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है। आरोप है कि रोहिणी सेक्टर 11 में मोहिंदर गोयल कैम्पेन के दौरान भाजपा समर्थकों ने हमला किया है।
पंजाब में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने पर हंगामा
Punjab News: पंजाब के अमृतसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर हंगामा शुरू हो गया है। नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस घटना से बाबा साहेब के प्रशंसकों को गहरा धक्का लगा है। यहां राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया गया है। पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां क्या कर रही थीं।
ऋषि सुनक जयपुर में
Rishi Sunak in India: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जयपुर के साहित्य समारोह में हिस्सा लिया है। इस दौरान उनके साथ Infosys के संस्थापक नारायण मूर्ति भी मौजूद रहे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके बेटे पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाली दी है। सिविल लाइन में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उस पर पीएम और सीएम को गाली देने व धमकी देने का आरोप है।
चेन्नई में कैब और ऑटो ड्राइवर्स की स्ट्राइक
चेन्नई में आज सभी कैब और ऑटो ड्राइवर्स की स्ट्राइक है। यह स्ट्राइक ओला और ऊबर जैसी कंपनियों के खिलाफ की गई है। दरअसल इन कंपनियों ने कमिशन रेट 25% से बढ़ाकर 40% कर दिया है। इसे लेकर सभी कैब ड्राइवर्स और ऑटो ड्राइवर्स ने स्ट्राइक शुरू कर दी है। ऐसे में लोगों को ट्रैनल करने में परेशानी हो सकती है।
भारत दौरे पर ऋषि सुनक
Rishi Sunak in India: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज भारत आए हैं। बीते दिन ऋषि सुनक को राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
सोने के दाम बढ़े
Gold Price: सोने के दाम आज 82,000 रुपए तक हो गए हैं। नए साल की शुरुआत के बाद सोने की कीमतें 6003 रुपए बढ़ चुकी हैं।
Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज 1 फरवरी शनिवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर महाकुंभ से है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके अलावा दिल्ली चुनाव के चलते राजधानी में सियासी उठापटक चल रही है। बीते दिन AAP के 8 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं संसद परिसर में राष्ट्रपति पर दिए बयान के कारण सोनिया गांधी विवादों में घिर गई हैं। सोने के दाम में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 31 दिन में सोना की कीमत 6003 रुपए बढ़ गई है। इसी के साथ आज 10 ग्राम सोने के दाम 82,000 पहुंच गए हैं। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines