Live Updates
घुसपैठिए को कौन संरक्षण दे रहा : भाजपा नेता सीपी जोशी
भाजपा नेता सीपी जोशी ने कहा कि गृह मंत्री ने जो कहा वो बिलकुल सच है, जहां राज्य सरकार ही इस तरह का काम करेगी, वो जमीन नहीं देगी बाकी जगह पर सरकार ने बाड़बंदी करा दी। यहां पर भी सीमाबंदी करने की जरूरत है सरकार इस पर सहयोग करे। जो घुसपैठिए आ रहे हैं उन्हें संरक्षण कौन दे रहा है उनका राशन कार्ड कौन बना रहा है तो आज गृह मंत्री ने ये सारी बातें सामने रखीं। अगर उनको थोड़ी बहुत भी शर्म है तो उन्हें तुरंत सरकार की मदद करनी चाहिए ताकि जल्द ही इन घुसपैठियों को रोका जा सके और गृह मंत्री ने जो निर्देश दिए हैं उन पर अमल किया जाना चाहिए।
हरियाणा में ईद-उल-फितर पर प्रतिबंधित अवकाश घोषित : सीएम सैनी
हरियाणा सरकार द्वारा 31 मार्च को ईद-उल-फितर के लिए राजपत्रित अवकाश की जगह प्रतिबंधित अवकाश (अनुसूची-II) घोषित करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने सदन में भी कहा है कि इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। यह पहली बार है कि वित्तीय वर्ष के अंत में लगातार 3 छुट्टियां आ गई हैं। वित्तीय वर्ष के अंत में कई तरह के लेनदेन होते हैं, इसलिए हमने इसे (ईद-उल-फितर को) प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है। अगर कोई छुट्टी लेना चाहता है तो उस पर कोई पाबंदी नहीं है। इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।
सीएम ने दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों संग की बैठक
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एमसीडी, एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
संसद कभी शांतिपूर्वक नहीं चल पाएगी : हरीश रावत
संसद बजट सत्र 2025 पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि जब तक पीठासीन व्यक्ति दलगत राजनीति से ऊपर नहीं होगा और वो दोनों पक्षों को सामान महत्व नहीं देगा तो संसद कभी शांतिपूर्वक नहीं चल पाएगी।
आज भी आतंकवाद खत्म नहीं हुआ : प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज भी आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है, मुठभेड़ जारी है, हमारे जवानों पर हमले हो रहे हैं तो कश्मीर की स्थिति सामान्य तो नहीं है लेकिन उन्हें दबाया जा रहा है।
हमारा सामना करने में समक्ष नहीं है विपक्ष : सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम जानते थे कि वे (विपक्ष) हमारा सामना करने में सक्षम नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि उनके मन में यहां के गरीब लोगों के प्रति कोई भावना है। वे केवल सत्ता की राजनीति में विश्वास करते हैं।
'रेड के जरिए प्रधानमंत्री के भाषण का कंटेंट हो रहा तैयार', पूर्व सीएम भूपेश बघेल का आरोप
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि CBI घर से चली गई है। प्रधानमंत्री का आगामी 30 तारीख को छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है, इसलिए इन रेड के जरिए प्रधानमंत्री के भाषण का 'कंटेंट' तैयार किया जा रहा है।
संभल जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली की जमानत पर सुनवाई टली, 2 अप्रैल की मिली तारीख
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नवंबर 2024 में हुई हिंसा में शाही जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली को गिरफ्तार किया गया है। जफर अली ने अदालत में जमानत की याचिका दाखिल की थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब उनकी बेल पर अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी।
जज कैश कांड मामले में दिल्ली फायर चीफ का बयान दर्ज
दिल्ली HC कोर्ट के जज कैश कांड मामले में दिल्ली फायर चीफ अतुल गर्ग ने गवाही दी। इनका बयान पैनल कमेटी के सामने दिल्ली हरियाणा हाउस में रिकॉर्ड किया गया।
रामजीलाल से मिलने पहुंचे रामगोपाल वर्मा
करणी सेना द्वारा रामजीलाल सुमन के घर पर तोड़फोड़ की घटना के बाद आज सपा सांसद रामगोपाल यादव रामजीलाल के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। वर्मा ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
राजनीतिक कारणों से वक्फ विधेयक का विरोध कर रही DMK- बसवराज बोम्मई
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पेश करने पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा, वक्फ संशोधन विधेयक में सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा क्योंकि इसमें लोगों के मौलिक अधिकार शामिल होंगे। वे (विपक्ष) सिर्फ राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं।
हम विधानसभा में प्रवेश करेंगे, वे हमें रोक नहीं पाएंगे- कांग्रेस
ओडिशा में कांग्रेस कार्यकर्ता रूपादित्य महापात्रा ने कहा कि यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, इनके शासन में कितनी ही महिलाएं बलात्कार और हमले की शिकार हुई हैं। हमारा सवाल महिला सुरक्षा के बारे में था और सरकार इसके लिए क्या कर रही है? जब हमने सदन में यह सवाल पूछा तो हमारे विधायकों को निलंबित कर दिया गया। हम विधानसभा में प्रवेश करेंगे, वे हमें रोक नहीं पाएंगे।
सभी ने जो कुछ भी कर सकते थे, करने की कोशिश की- प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ठीक है, यह एक पहला कदम है, और हम इसके उद्घाटन के लिए यहां हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हम सभी को इसके बारे में सकारात्मक होना चाहिए। सभी ने जो कुछ भी कर सकते थे, करने की कोशिश की है। जैसा कि आप जानते हैं, कर्नाटक सरकार ने भी घोषणा की है कि वे 100 घर बनाने में भी मदद करेंगे, इसलिए मुझे लगता है कि यह एक सामूहिक प्रयास है। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड के पुलपल्ली में नए ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगी।
हमारी सरकार सीएजी की सभी रिपोर्ट पेश करेगी- भाजपा सांसद
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, यह वही आतिशी हैं जिन्होंने रिपोर्ट होने के बावजूद विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश नहीं की। वह हमसे सवाल कर रही हैं? हमारी सरकार विधानसभा में सीएजी की सभी रिपोर्ट पेश करेगी और आप को बेनकाब करेगी।
रांची में भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। एसपी सिटी-रांची राज कुमार मेहता ने कहा, "हम सामान्य स्थिति बहाल करने और यहां दुकानें खोलने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि 'बंद' लागू करना संवैधानिक अधिकार नहीं है।
दिल्ली में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था- नेता प्रतिपक्ष आतिशी
दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पर हमारी पार्टी के विधायकों ने उठाने चाहे, तो अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उन पर चर्चा वर्जित कर दी है। अगर दिल्ली में बलात्कार होंगे, गोलियां चलेंगी, गैंग वाॅर होगी तो विधानसभा में उस पर चर्चा भी नहीं होगी। क्या बीजेपी वाले डबल इंजन सरकार की नाकामी छुपाना चाहते हैं?
पटना में 7 जगहों पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस संजीव हंस से जुड़े मामले में पटना में 6-7 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। रिश्वतखोरी के आरोप में सरकारी अधिकारियों और इंजीनियरों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए जा रहे हैं और उन्हें जब्त किया जा रहा है। जांच जारी है।
ऋण माफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया- बीआरएस
तेलंगाना के हैदराबाद में बीआरएस एमएलसी ने तेलंगाना विधान परिषद के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें दावा किया गया कि राज्य सरकार ने ऋण माफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया है।
दिल्ली के बवाना में 2 सगे भाइयों की नहर में डूबकर मौत
दिल्ली के बवाना में 2 सगे भाइयों की नहर में डूबकर मौत हो गई। दोनों भाई रोहित (13) और मोहित (9) के डूबने की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें बचाने के लिए नहर में उतरी लेकिन दोनों भाइयों को काफी देर तलाश करने के बाद मृत हालत में बाहर निकाला गया। दोनों बवाना इलाके के ही रहने वाले थे
कठुआ में आंतकियो और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
कठुआ जिले में आतंकियों आंतकियो और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू। सुरक्षा बलों ने 4 से 5 आतंकियों को घेरा। राज बाग से बिलावर के बीच जंगल में चल रही है मुठभेड़।
रांची में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं को पुलिस ने किया डिटेन
रांची में भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है, क्योंकि एनडीए नेताओं ने भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, अपराधियों को पकड़ने के बजाय, शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे राजनीतिक नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है।
बीजेपी नेता की हत्या को लेकर राजनीति कर रहा विपक्ष- जेएमएम
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा, "उनकी हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है और इस कठिन समय में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले। लेकिन, इस कठिन समय में भी राजनीति करना समझ से परे है। हमें रांची पुलिस को उनकी तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए धन्यवाद देना चाहिए। यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। (एनडीए द्वारा) राजनीति क्यों की जा रही है? हमने आपका शासन देखा है, हमने आपके शासन के दौरान अपने कई नेताओं को खो दिया है। अब वे विपक्ष में हैं तो कुछ भी बोल रहे हैं।
वोट के लिए दंगा करने की राजनीति नहीं- एमके स्टालिन
एएनआई के साथ साक्षात्कार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तीन भाषा विवाद और परिसीमन पर की गई टिप्पणी पर टिप्पणी करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, दो भाषा नीति और निष्पक्ष परिसीमन पर तमिलनाडु की निष्पक्ष और दृढ़ आवाज़ पूरे देश में गूंज रही है और भाजपा स्पष्ट रूप से घबरा गई है। बस उनके नेताओं के साक्षात्कार देखें और अब माननीय योगी आदित्यनाथ हमें नफ़रत पर व्याख्यान देना चाहते हैं? हमें बख्श दें। यह विडंबना नहीं है यह राजनीतिक ब्लैक कॉमेडी का सबसे काला दौर है। हम किसी भाषा का विरोध नहीं करते हैं हम थोपने और अंधराष्ट्रवाद का विरोध करते हैं। यह वोट के लिए दंगा करने की राजनीति नहीं है। यह सम्मान और न्याय की लड़ाई है।
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए सात भारतीय मछुआरे
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए सात मछुआरे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। चार मछुआरों को 20 फरवरी को और अन्य तीन को 22 फरवरी को सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 11 मछुआरों को पकड़ा
रामेश्वरम मछुआरा संघ ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ रहे एक नाव में सवार तमिलनाडु के 11 मछुआरों को पकड़ा और जांच के लिए उन्हें कांगेसंथुरई नौसेना शिविर ले गई।
जम्मू-कश्मीर में बस पलटने से 12 यात्री घायल
जम्मू से श्रीनगर जा रही राज्य सड़क परिवहन निगम (SRTC) की बस बनिहाल काजीगुन नवयुग सुरंग के अंदर पलट गई, जिससे कम से कम 12 यात्री घायल हो गए। कई घायलों को काजीगुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
2 लाख का ईनामी अरेस्ट, पुलिस पर चलाई गोलियां
उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा कहते हैं, पिछले साल थाना नानकमत्ता की सीमा में बाबा तरसेम सिंह की हत्या हुई थी, और मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को कल रात तरनतारन, पंजाब से गिरफ्तार किया गया। उस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। कुछ दिन पहले, मैंने थाना नानकमत्ता के 12 कर्मियों की एक टीम बनाई और सरबजीत सिंह को कल रात तरनतारन से गिरफ्तार किया। जब उसे उधम सिंह नगर लाया जा रहा था, तो वाहन का टायर फट गया और दुर्घटना हो गई। सरबजीत ने सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार से पिस्तौल छीन ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लग गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस जवान शुभम सैनी को भी कंधे पर गोली लगी है, दुर्घटना के कारण एसएचओ के सिर पर चोटें आई हैं और सभी का इलाज चल रहा है।
नमस्कार, आज गुरुवार 27 मार्च का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। महाराष्ट्र विधान परिषद् की 5 सीटों पर उपचुनाव होंगे। विधानसभा में जीत के बाद ये सीटें खाली हुई थीं। कल की एक बड़ी खबर सियासत से जुड़ी रही। राणा सांगा को गद्दार कहने से गुस्साए करणी सेना के के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला कर दिया। वहीं एक खबर पीएफ धारियों से जुड़ी रही। अब यूपीआई और एटीएम के जरिए भी पीएफ का पैसा निकाला जा सकता है। इसकी शुरुआत मई के अंत या जून से होगी। पैसे निकालने की लिमिट 1 लाख रुपये रहेगी। फिलहाल ईपीएफओ मेंबर्स को ऑनलाइन क्लेम करना होगा। सभी बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
4 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
8 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
9 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
10 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines