Live Updates
'नौकरी देने के बदले में जमीन लेना अवैध', लालू यादव पर क्या बोले नित्यानंद राय?
भूमि अधिग्रहण घोटाले में आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और 77 अन्य आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा तलब किए जाने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नौकरी देने के बदले में जमीन लेना, यह अवैध है। यह सार्वजनिक हो गया है कि आपने (लालू प्रसाद यादव) नौकरी देने के बदले में जमीन ली है। अगर कोई सोचता है कि वह कानून से ऊपर है तो यह सिर्फ उसका भ्रम है। अगर आप कुछ अवैध करते हैं तो कानून आपको दंडित करने के लिए कार्रवाई करेगा। ऐसा हो रहा है। लोगों को अपने कर्मों की कीमत चुकानी होगी।
करनाल में मेयर चुनाव जीतेगी BJP : CM सैनी
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि करनाल में हमें जो समर्थन मिल रहा है, उससे पता चलता है कि हम यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं। हम मेयर चुनाव बहुमत से जीतेंगे। हमारी नेता रेणु बाला गुप्ता बहुमत से जीतेंगी। मैं पूरे प्रदेश में यह उत्साह देख रहा हूं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के चेहरे से नकाब उतर गया है, अब पंजाब में भी ऐसा होगा।
आबकारी नीति मामले पर PAC के पास भेजी जाएगी कैग रिपोर्ट
दिल्ली की विधानसभा में आबकारी नीति मामले पर कैग की रिपोर्ट पेश की गई। अब इस रिपोर्ट को पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) के पास भेजने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट पर विचार करने को PAC गठित की जाएगी, जिसमें बीजेपी और आप दोनों पार्टी के 12 सदस्य होंगे।
HC में संभल शाही मस्जिद कमेटी की याचिका, मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांगी इजाजत
संभल की शाही मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांगी इजाजत मांगी है।
नाबालिग ब्लैकमेल रेप कांड मामले को लेकर लोगों में आक्रोश
राजस्थान के मसूदा में नाबालिग ब्लैकमेल रेप कांड मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में पूरा मसूदा शहर सहित जालिया द्वितीय, चापानेरी, रामगढ़ बंद है। सकल हिन्दू समाज एवं व्यापार मंडल ने सर्व सम्मति से बंदा का आह्वान किया। इस दौरान आवश्यक सेवाएं व मेडिकल सेवा के अतिरिक्त पूर्ण रूप से बंद रहा। सभी ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, फांसी की सजा, बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
'सरकार पहले बड़े मगरमच्छों को पकड़े', अश्वनी शर्मा का बयान
पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक अश्वनी शर्मा ने पंजाब में स्मगलरों के घर पर बुलडोजर चलाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सरकार पहले बड़े मगरमच्छों को पकड़े। अश्वनी शर्मा ने अरविन्द केजरीवाल को पंजाब में चुनाव लड़ाए जाने की अटकलों के बीच कहा कि यह पंजाब के साथ बड़ा धोखा होगा।
'काम से बचने के लिए नए-नए हथकंडे ढ़ूंढ़ रही BJP', गोपाल राय का बयान
AAP विधायक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा काम से बचने के लिए नए-नए हथकंडे ढ़ूंढ़ रही है। इन्होंने वादा किया था कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में पैसा जाएगा। इन्होंने सबसे पहला काम बाबा भीमराव अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर हटाने का काम किया है। हम सभी जांच के लिए तैयार हैं।
प्रयागराज: महाकुंभ में स्नान करने वालों का कुल आंकड़ा 64 करोड़ हुआ
प्रयागराज: महाकुंभ में स्नान करने वालों का कुल आंकड़ा 64 करोड़ हुआ
पटना में सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की मुलाकात
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के स्टेट गेस्ट हाउस में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और बिहार में एनडीए की भावी रणनीति पर चर्चा की।
watch | Bihar CM Nitish Kumar met BJP National President JP Nadda at State Guest House, Patna and discussed the future strategy of NDA in Bihar. pic.twitter.com/yBqsQgHpMf
— ANI (@ANI) February 25, 2025
विधानसभा भाजपा की 'दादागिरी' के लिए नहीं है- गोविंद सिंह डोटास
विधानसभा से निलंबित किए गए 6 कांग्रेस विधायकों पर राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, स्पीकर के ऑन-रिकॉर्ड बयान में उल्लेख किया गया है कि निलंबित विधायक सदन के वेल के बाहर रहेंगे, लेकिन जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबित विधायक विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। यह आदेश स्पीकर के बयान के खिलाफ है। हम ऐसे स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। जिन विधायकों को निलंबित नहीं किया गया था, उन्हें भी विधानसभा के गेट पर रोक दिया गया। यह विधानसभा भाजपा की 'दादागिरी' के लिए नहीं है।
हमारा नॉर्थ ईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज पूर्वी भारत और नॉर्थ ईस्ट की धरती एक नए भविष्य की शुरुआत करने जा रही है। एडवांटेज असम, असम के सामर्थ्य और प्रगति से पूरी दुनिया को जोड़ने का एक बहुत बड़ा अभियान है। इतिहास गवाह है कि पहले भी पूर्वी भारत देश की समृद्धि में बहुत बड़ी भूमिका निभाता था। आज जब भारत विकास की ओर बढ़ रहा है, तो एक बार फिर पूर्वी भारत सबसे आगे है। हमारा नॉर्थ ईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है। मैं एडवांटेज असम को इसी भावना का प्रतिनिधित्व मानता हूं। मैं इस भव्य आयोजन के लिए असम सरकार और हिमंत जी की पूरी टीम को बधाई देता हूं। मुझे याद है कि 2013 में मैं चुनाव प्रचार के लिए असम का दौरा कर रहा था। एक मीटिंग में मेरे मन में एक वाक्य आया और मैंने कहा कि वो दिन दूर नहीं है जब मैं वर्णमाला पढ़ते हुए A बोलूंगा तो असम होगा।
कुछ लोग संविधान का पालन करना पसंद नहीं करते हैं- मंत्री आशीष सूद
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि कुछ लोग संविधान का पालन करना पसंद नहीं करते हैं। पिछले 12 सालों से सदन असंवैधानिक तरीके से चल रहा है। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को संविधान की अवहेलना करने का अधिकार नहीं है। एलजी के अभिभाषण के दौरान इस तरह का अभद्र व्यवहार बहुत गलत है।
भारत के विकास में असम का योगदान लगातार बढ़ रहा- PM मोदी
गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर रहा है, जिससे पूर्वी एशिया के साथ हमारा संपर्क मजबूत हो रहा है और नवगठित भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा भी अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। भारत पर मजबूत होते वैश्विक विश्वास के बीच आज हम सभी यहां मां कामाख्या की धरती असम में हैं। भारत के विकास में असम का योगदान लगातार बढ़ रहा है। एडवांटेज असम शिखर सम्मेलन का पहला संस्करण 2018 में आयोजित किया गया था। उस समय असम की अर्थव्यवस्था 3 लाख करोड़ रुपये की थी। आज असम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। यानी भाजपा सरकार के सिर्फ छह साल में असम की अर्थव्यवस्था का मूल्य दोगुना हो गया है। ये डबल इंजन सरकार का दोहरा असर है।
सीएम रेखा गुप्ता ले रही बीजेपी विधायकों की बैठक
सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली विधानसभा में बैठक चल रही है। इसमें सभी मंत्री और बीजेपी के विधायक मौजूद हैं।
Breaking News: पंजाब के तरनतारन में दो आरोपियों का एनकाउंटर
पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरण में पंजाब पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एसपी इन्वेस्टिगेशन अजय राज के अनुसार, "प्रकाश सिंह और प्रभजीत सिंह नाम के दो बदमाश घायल हुए हैं, वे हाल ही में हुई दो गोलीबारी की घटनाओं में शामिल थे, आगे की जांच जारी है।
SI पर हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर
दिल्ली सेंट्रल के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि पटेल नगर इलाके में देर रात अपराधियों और पुलिस क बीच मुठभेड हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। इनमें से एक अपराधी एसआई पर चाकू से हमला करने में शामिल था।
धोखा देने की नीयत के कारण सत्ता से बाहर हुए केजरीवाल- मनोज तिवारी
यूपी के गोंडा में दिल्ली विधानसभा में आज पेश होने वाली सीएजी रिपोर्ट पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार, आपराधिक मानसिकता, धोखा देने की नीयत के कारण सत्ता से बाहर हुए हैं। बीजेपी विकास की नीयत, पीएम मोदी की गारंटी के कारण सत्ता में आई है। पीएम मोदी भरोसे के प्रतीक बन गए हैं। सीएजी की जो रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल ने रोक रखी थी, उसे दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाएगा।
अपने आवास पर लोगों से मिलती दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास पर लोगों से मिलती हुई, बड़ी संख्या में लोग उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए यहां एकत्रित हुए।
CAG रिपोर्ट AAP के काले कारनामों की सूची है- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में आज पेश होने वाली CAG रिपोर्ट पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, CAG रिपोर्ट AAP के काले कारनामों की सूची है। हमने चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से वादा किया था कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उसे जवाब देना होगा। आज हमें उम्मीद है कि एलजी के भाषण के बाद जब CAG रिपोर्ट पेश होगी, तो उनके सारे काले कारनामे दिल्ली की जनता के सामने आ जाएंगे।
महाकुंभ 2025 में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ2025 में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।
CAG रिपोर्ट आप-दा' और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार की सूची- BJP
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में आज पेश होने वाली CAG रिपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, CAG रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप-दा पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। न्याय के हित में यह होगा कि दिल्ली के करदाताओं का पैसा जो अरविंद केजरीवाल ने अपने निजी भ्रष्टाचार के लिए लूटा है, उसे दिल्ली की जनता को वापस किया जाए। यह जानते हुए कि दिल्ली की जनता के सामने उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो जाएगा, अरविंद केजरीवाल की 'आप-दा' पार्टी घबरा गई है। जिन लोगों ने देश के कोने-कोने में CAG रिपोर्ट को उछालकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, आज उसी CAG रिपोर्ट से उनका पर्दाफाश होगा जिसमें 'आप-दा' और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार की सूची है।
बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप
आज सुबह 06:10 बजे बंगाल की खाड़ी में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रेला
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।
watch | Uttar Pradesh: Devotees continue to arrive at Triveni Sangam in Prayagraj to be a part of mahakumbh2025.
The Mela will go on till 26th February. pic.twitter.com/PGH1tBdU70
— ANI (@ANI) February 25, 2025
आज 25 फरवरी मंगलवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी से जुड़ी है। पीएम मोदी आज आज गुवाहाटी में इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट एडवांटेज असम 2.0 का उद्घाटन करेंगे। वहीं भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्राॅफी के फाइनल में पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड से हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर चुका है। कल की बड़ी खबर दिल्ली से रही। दिल्ली की 8वीं विधानसभा का पहला सत्र कल शुरू हुआ। आप ने बीजेपी पर भगत सिंह और डाॅ. अंबेडकर की तस्वीरें हटाने का आरोप लगाया। आज राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगीं उन पर अमेरिका में सिख समुदाय पर विवादित बयान देने का आरोप है।
संबंधित खबरें
'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
12 mins ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
55 mins agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
1 hr ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
2 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
5 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
13 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
14 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines