Kerala Brain Fever Update: केरल के कन्नूर जिले के थाय्यिल निवासी साढ़े 3 साल का बच्चा दिमागी बुखार (अमीबिक इन्फेक्शन) से संक्रमित मिला है, जिसे कोझिकोड के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि बच्चे को 3 दिन से बुखार था और उसे दौरे पर पड़ रहे थे. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसने अन्य मरीजों से अलग रखा गया है, क्योंकि दिमागी बुखार संक्रमण है, जो नाक के जरिए फैलता है, जिससे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी का संक्रमण हो सकता है.
बवासीर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? हेमोरॉइड्स की पहली स्टेज में ही ऐसे लगेगा Piles का पता
अब तक मिल चुके हैं 104 मरीज
बता दें कि केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बीते दिन ही केरल में फैले दिमागी बुखार को लेकर ब्रीफ किया था. उन्होंने बताया था कि कन्नूर, कोल्लम, तिरुवनंतपुरम, मलप्पुरम और कोझिकोड में बीमारी फैली है. 104 मरीज रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है और 81 मरीज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. केरल में दिमागी बुखार (एमोबिक एन्सेफलाइटिस) के साथ-साथ जापानी इंसेफेलाइटिस भी फैला है, जो एक प्रकार का वायरल इन्फेक्शन ही है, जो गर्म और ताजा पानी में पनपता है.
स्तन कैंसर के लक्षण कैसे शुरू होते हैं? गांठ पड़ने से लेकर कलर चेंज होने तक दिखते हैं ये साइन
कुंओं के क्लोरीनीकरण के आदेश
मंत्री ने बताया था कि दोनों संक्रमण बच्चों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए खतरनाक है. इसलिए इरिगेशन डिपार्टमेंट को आदेश दिए हैं कि वे केरल में जल प्रदूषण का समाधार करें. क्लोरीनीकरण अभियान शुरू करें और प्रदेश के उन कुंओं का क्लोरीनीकरण सुनिश्चित करें, जिनसे निकालकर लोग पानी पीते हैं या नहाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लोगों से भी सलाह है कि वे क्लोरीन युक्त पानी पिए और इसी में नहाएं. शुरुआत में बीमारी का पता लगना और समय रहते उपचार कराना ही जान बचाने का एकमात्र उपाय है.
ऑर्गन डोनेशन का प्रोसेस क्या है? शरीर का क्या होता है, क्या राख परिवार को मिलती है
जापानी बुखार के ये हैं लक्षण
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) वायरल इन्फेक्शन संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है, जिससे मस्तिष्क में सूजन (एन्सेफलाइटिस) आ जाती है. तेज बुखार, सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, उल्टियां, भ्रम जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं. दौरे पड़ सकते हैं और मरीज कोमा में जा सकता है. ग्रामीण क्षेत्रों में, चावल के खेत से, मानसून सीजन में या सुअरों संपर्क में आने से यह इन्फेक्शन फैल सकता है. बच्चे से 15 साल तक के किशोर इस इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं, लेकिन केरल में इस इन्फेक्शन के मरीज अभी नहीं मिले हैं.
घर पर ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? डॉक्टर ने बताया Blood Pressure चेक करने का तरीका
दिमागी बुखार यानी एमोबिक एन्सेफलाइटिस दूषिण पानी पीने और इस्तेमाल करने से फैलता है. सिरदर्द, बुखार, उल्टी, भ्रम इसके लक्षण हैं और संक्रमित मरीज को दौरे भी पड़ते हैं. 5 दिन के अंदर यह संक्रमण गंभीर हो जाता है और 97 प्रतिशत घातक एवं जानलेवा साबित हो सकता है.
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines