Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

असम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी सूची, दो उम्मीदवारों का किया ऐलान

असम में 9 अप्रैल को विधान सभा चुनाव होने हैं। इसके लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इसमें सीएम हिमंता की भी सीट फाइनल हुई थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 21, 2026 14:55

असम चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 2 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। असम में 9 अप्रैल को विधान सभा चुनाव होने हैं। बीजेपी पहले भी एक सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इसमें सीएम हिमंता की भी सीट फाइनल हुई थी। दूसरी सूची में बीजेपी ने दलगांव सीटे से कृष्णा साहा और सिसिबरगांव सीट से जीवन गगोई को प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि 9 अप्रैल को असम विधानसभा के 126 सदस्यों के चुनाव के लिए होने हैं। 4 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे। असम में विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में हुए थे। चुनाव के बाद, सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ने विधानसभा की 126 सीटों में से 75 सीटें जीतकर राज्य सरकार का फिर से गठन किया , जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: असम चुनाव के लिए TMC ने जारी की पहली सूची, 17 उम्मीदवारों पर लगाया दांव

राजनीतिक पार्टियों के अलावा चुनाव आयोग ने भी चुनाव कराने को लेकर कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए EVM की पहली रैंडमाइजेशन पूरी कर ली है। इसके अलावा टीएमसी पार्टी ने भी असम चुनाव में एंट्री की है। शनिवार को टीएमसी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में अर्धसैनिक बलों के हाथ में नहीं होगी बंदूक, लाठी लेकर करेंगे ड्यूटी; फोर्स ने

First published on: Mar 21, 2026 01:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.