देश भर में छात्र आंदोलनों और सड़कों पर तेज होते विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने अपनी रणनीति और संवाद शैली में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने जेन-जी की नब्ज टटोलने और उनके बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 80 सदस्यों का एक इंटरनल ग्रुप तैयार किया है. इस टीम का मकसद यह समझना है कि आज का युवा हिंदुत्व को किस नजरिए से देखता है और उससे किस भाषा में संवाद किया जाना चाहिए.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘युवा संवाद’ नाम के इस अभियान में केंद्रीय युवा मामले मंत्री मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में छह उप-समूह काम कर रहे हैं. इन समूहों की अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं. इनमें गोरखपुर से सांसद रवि किशन, नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या, वडोदरा से सांसद हेमांग जोशी और पार्टी महासचिव स्मृति ईरानी जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस पैनल की पहली बैठक की अध्यक्षता की थी.
क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जुलाई में पेपर लीक के खिलाफ हुए विशाल छात्र प्रदर्शनों के प्रभाव और व्यापकता का सही आकलन न कर पाना इस पैनल के गठन की मुख्य वजह बना. उस आंदोलन के दबाव में तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा तक देना पड़ा था. इसके बाद पार्टी नेतृत्व को लगा कि युवाओं के असंतोष को पारंपरिक सियासी चश्मे से देखना भारी पड़ सकता है और इसके लिए नए नैरेटिव की जरूरत है.
क्या कहती है पैनल की रिपोर्ट
पैनल की रिपोर्ट में इस बात पर गहराई से विचार किया जा रहा है कि युवा हिंदुत्व के विचार को कैसे स्वीकार करते हैं. गोरखपुर सांसद रवि किशन ने सुझाव दिया कि युवाओं पर सीधे हिंदुत्व थोपने के बजाय सांस्कृतिक मूल्यों पर बात होनी चाहिए. एचटी ने अपनी रिपोर्ट में उनके हवाले से लिखा है, ‘वे हिंदू पैदा हुए हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस पर बहुत ज्यादा जोर देने की जरूरत है. बेहतर होगा कि आध्यात्मिक शक्ति और संस्कारों पर ध्यान केंद्रित किया जाए.’
पैनल का यह भी मानना है कि पश्चिमी शब्द ‘Gen Z’ के बजाय संवाद में ‘युवा’ या ‘यूथ’ जैसे भारतीय और सहज शब्दों का उपयोग ज्यादा असरदार होगा. साथ ही रवि किशन ने कहा कि अगर गलतियां होती हैं तो स्वीकार करें, लेकिन उन्हें दोहराएं नहीं.
विपक्ष को काउंटर करने की नई रणनीति
इस वर्किंग ग्रुप के सुझावों का असर भाजपा के कार्यक्रमों में दिखने भी लगा है. 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वडोदरा रैली में इसका प्रयोग देखा गया. वहां पीएम के वॉकवे पर मशहूर बैंड ‘क्वीन’ के ‘वी विल रॉक यू’ और फिल्म धुरंधर के गानों का फ्यूजन बजाया गया, जिससे सोशल मीडिया के लिए आकर्षक रील्स तैयार की जा सकीं. पैनल ने तय किया कि अगर विपक्ष किसी प्रदर्शन में 10000 लोग जुटाता है, तो सरकार और पार्टी के समर्थन में कम से कम 50,000 लोगों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होना चाहिए. इसी रणनीति के तहत जब राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट मार्च निकाल रहे थे, तो भाजपा ने असम और गुजरात में उनके खिलाफ जवाबी प्रदर्शन किए.
पार्टी की अगली रणनीति उन युवाओं तक पहुंचने की है जो किसी पार्टी से बंधे नहीं हैं और खासकर युवा महिलाएं.
संबंधित खबरें
ICU में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है अब तबीयत? हेल्थ अपडेट जारी
1 hr agoजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
1 hr agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 hr agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
2 hrs agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
2 hrs agoचीनी को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एथेनॉल उत्पादन में नहीं होगी यूज
3 hrs agoदिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अचानक क्यों बढ़ी ठंड? IMD का अलर्ट
4 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
5 hrs agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 hrs ago'हम धरने पर बैठ जाएंगे...', दिल्ली HC के पास फुटपाथ नहीं होने पर बोला SC
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines