IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में हुई इन 5 खिलाड़ियों की वापसी, तिलक की भी लगी लॉटरी

IND vs NZ: टीम इंडिया जल्द ही न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम को 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है. इस वनडे सीरीज के लिए अब बीसीसीआई के सिलेक्टरों ने वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team के इन 5 खिलाड़ियों को होगा असली टेस्ट (Pic Credit- ANI)

 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अब भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है. जहां पर पहले 3 मैचों के लिए अलग टीम, तो वहीं आखिरी के 2 मैचों के अलग टीम चुनी गई है. वनडे सीरीज के दौरान लीडरशिप में भी बदलाव हो रहा है. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा ने इस दौरान 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में वापसी कराई है. इस दौरान मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा की भी किस्मत खुल गई है. उनकी भी लगभग 1 साल के बाद वापसी हुई है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 2 / 6

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी वापसी हुई है. अक्षर पटेल के पास अब एक अच्छा मौका है कि वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी जगह पक्की कर लें. अक्षर टी-20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 3 / 6

उपकप्तान श्रेयस अय्यर की भी अब वनडे टीम में वापसी हुई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अय्यर भी वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे. उस समय वो एशियन गेम्स 2026 में कप्तानी कर रहे थे. अय्यर की बहुत ही धमाकेदार अंदाज में वापसी हुई है. आखिरी 2 वनडे मैच में तो वो कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे.  (Pic Credit- ANI) 

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 4 / 6

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी एशियन गेम्स 2026 में खेल रहे थे. जिसके कारण ही वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अर्शदीप सिंह की वापसी हो गई है. अर्शदीप सिंह के कमबैक के बाद ही अब टीम इंडिया की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन  5 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. किशन भी एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के लिए खेल रहे थे. किशन की भी वनडे टीम में भी बहुत ही धमाकेदार वापसी हुई है. किशन आखिरी के 2 वनडे मैच में बतौर उपकप्तान खेलते हुए नजर आएंगे.   (Pic Credit- Screengrab) 

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा6 / 6

मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार वनडे फॉर्मेट 2025 में खेला था. उसके बाद अब उन्हें वापसी करने का अच्छा मौका मिला है. वनडे टीम के कई मुख्य खिलाड़ी आराम करने वाले हैं. जिसके कारण ही तिलक वर्मा को एक बार फिर से मौका मिला है. तिलक को इस मौके का अच्छे से फायदा उठाना होगा.   (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन