जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, कुपवाड़ा में नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षा बलों ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास घुसपैठ की कोशिशें नाकाम कर दी और 2 आतंकियों को ढेर कर दिया. ये घटना केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में हुई, इसके बाद सिक्योरिटी फोर्सेज ने आस-पास के एरिया में सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया.

Jammu Kashmir Jawan

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी (AI Image)

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के में 17 अक्तूबर 2026 की सुबह सुरक्षा बलों और घुसपैठियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें 2 आतंकी ढेर हो गए. ये घटना तब हुई जब सैनिकों ने LoC के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी. सतर्क सिक्योरिटी फोर्सेज ने केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में घुसपैठियों को चुनौती दी और उनकी नापाक कोशिशों को नाकाम कर दिया. अब इस एरिया में कड़ा पहरा लगा दिया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

विज्ञापन

LoC पर कड़ी निगरानी

जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल कई जिलों से होकर गुजरती है. इसमें कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामूला जिले, और जम्मू रीजन के राजौरी, पुंछ और कुछ अन्य हिस्से शामिल हैं. इंडियन आर्मी ने LoC पर घुसपैठ रोकने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था बना रखी है. इसमें सीमा के एक बड़े हिस्से पर कड़ी निगरानी वाली फेंसिंग लगी है. इसके अलावा, घुसपैठ, तस्करी और आतंकवादियों की आवाजाही को रोकने के लिए रेगुलर गश्त और निगरानी के अन्य उपाय भी किए जाते हैं. सीमा पार से घुसपैठ के खतरे को देखते हुए कुपवाड़ा, बारामूला, राजौरी और पुंछ जैसे इलाकों में सुरक्षा की कड़ी निगरानी रखी जाती है.

विज्ञापन

ड्रोन एक्टिविटीज पर नजर

LoC के अलावा जम्मू-कश्मीर की सीमा पाकिस्तान के साथ भी लगती है, जो जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से होकर गुजरती है. इस हिस्से की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल की है. सेना और BSF मिलकर घुसपैठ, सीमा पार से आवाजाही और तस्करी को रोकने का काम करते हैं. सुरक्षा एजेंसियां ​​ड्रोन एक्टिविटीज पर भी नजर रख रही हैं, जिनके पीछे सीमा पार बैठे हैंडलर्स का हाथ होने का शक है. इन ड्रोनों का इस्तेमाल हथियार, गोला-बारूद, नकदी और नशीले पदार्थों की खेप गिराने के लिए किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के मुताबिक, इन सामानों को बाद में आतंकवादी समूहों से जुड़े ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ इकट्ठा कर सकते हैं और आतंकवादियों तक पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ