कंबल से सीलन हटाने के लिए धूप लगाने के साथ ही करें ये काम, नमी और बदबू दोनों होंगे दूर
Kambal Se Seelan Kaise Hataye: अगर आप भी कंबल की सीलन से परेशान हैं और उससे आने वाली बदबू को दूर करना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह कंबल की सीलन को दूर किया जा सकता है. कुछ घरेलू नुस्खे ही आपके काम आएंगे.

How To Clean Blanket: हल्के-मोटे कंबल दोनों ही अब पलंग और बक्सों से निकलने शुरू हो गए हैं. लेकिन, बक्सों से कंबल निकालने के तुरंत बाद एक बड़ी दिक्कत आती है इनमें सीलन आ जाना. कंबलों में सीलन (Kambal Me Seelan) और सीलन की बदबू दोनों ही अच्छे नहीं लगते हैं और इन्हें ओड़ने में भी दिक्कत होती है. लेकिन, जब कंबल सर्दियां जाने के बाद पैक करके रखे जाते हैं तो इन्हें धोकर ही रखा जाता है. ऐसे में निकालकर दोबारा धो लेना सही ऑप्शन नहीं लगता है. अगर आपकी भी यही चिंता है तो यहां जानिए किस तरह वापस निकाले गए कंबलों को बिना धोएं उनसे सीलन और सीलन की बदबू हटाई जा सकती है.
धूप लगाएं
2 / 7कंबलों की सीलन हटाने का पहला तरीका है इन्हें धूप लगाना. धूप लगाने पर कंबलों से सीलन और बदबू कम होने में मिलती है. (Image Credits - Pexels)
बेकिंग सोडा आएगा काम
3 / 7कंबलों पर बेकिंग सोडा छिड़ककर कुछ देर रख लें. बेकिंग सोडा छिड़क लेने के बाद कंबल को कुछ देर जस का तस ही छोड़ दें. इसके बाद कंबलों को अच्छे से झाड़ लें. (Image Credits - Pexels)
नीम की पत्तियों का इस्तेमाल
4 / 7कंबलों के बीच में नीम की पत्तियों को अच्छे से दबाकर रखा जा सकता है. नीम के पत्ते प्राकृतिक कीटनाशक हैं जो कंबल को सुरक्षित रखते हैं और नमी के साथ ही बदबू को दूर करते हैं. (Image Credits - Pexels)
स्प्रे करें सिरका
5 / 7कंबल पर सिरके को स्प्रे किया जा सकता है. सफेद सिरका में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. अब इसे पूरे कंबल पर छिड़कें और फिर धूप लगा लें. इससे सीलन हट जाती है. (Image Credits - Pexels)
कपूर और लैवेंडर भी आएगा काम
6 / 7कंबलों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए कपूर और सूखे लैवेंडर के फूलों की छोटी सी पुड़िया या पोटली बना लें और कंबलों के साथ रख लें. इससे कंबल की बदबू हट जाती है. (Image Credits - Pexels)
दीवार से सटाकर ना रखें कंबल
7 / 7मौसम ठंडा होने लगे तो इस बात का ध्यान रखें कि आप कंबलों को दीवार से सटाकर ना रखें. दीवार की ठंडक से कंबल भी ठंडे हो जाते हैं और उनमें सीलन आती है. इससे बेहतर कंबल को पलंग पर बिछाकर रखें. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - तौलिया धोते समय उसमें सिरका डालने से क्या होता है? यहां जानिए Towel में क्या बदलाव कर सकता है विनेगर