Trigrahi Yog 2026: आज सूर्य गोचर से बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को हो सकता है आर्थिक लाभ
Surya Gochar 2026 Today: आज 17 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार की रात को 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य ग्रह कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य का गोचर करना कई शुभ योग का निर्माण करेगा. इसके प्रभाव से त्रिग्रही योग समेत शुभ संयोग बनेंगे.

Trigrahi Yog 2026: तुला राशि में पहले से बुध और शुक्र ग्रह विराजमान हैं. ऐसे में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनेगी. तीनों की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. इसका शुभ प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा.
सूर्य गोचर से बन रहे शुभ संयोग
2 / 6तुला राशि में त्रिग्रही योग बनने के साथ ही बुध और सूर्य के साथ होने से बुधादित्य योग बनेगा. इसके साथ ही शुक्रादित्य योग बनेगा. बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है.
त्रिग्रही योग का प्रभाव
3 / 6ग्रहों के शुभ संयोग के प्रभाव से कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों को लाभ हो सकता है. इन लोगों को आर्थिक सफलता मिल सकती है. आपको करियर-कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
कन्या राशि
4 / 6कन्या राशि के लोगों को इन शुभ योग के बनने से लाभ हो सकता है. आप लोगों को आर्थिक तौर पर सफलता मिल सकती है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आप लोगों की कमाई में वृद्धि होगी. खर्चों को कम करने की जरूरत है.
तुला राशि
5 / 6तुला राशि में तीनों ग्रहों के आने से शुभ संयोग बन रहा है. इसके प्रभाव से तुला राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.
कुंभ राशि
6 / 6कुंभ राशि के लोगों को करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे. आप लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो, इसके लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.