---विज्ञापन---

देश

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का राहुल गांधी पर हमला, बोले- उन्होंने OBC का अपमान और संसद, न्यायपालिका को बदनाम किया

Bhupender Yadav On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर भारत को बदनाम किया और देश की न्याय व्यवस्था और ओबीसी समुदाय का अपमान किया। केंद्रीय मंत्री ने 2019 में सूरत की एक अदालत की ओर से उनके मोदी सरनेम वाली टिप्पणी मामले में […]

Bhupender Yadav On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर भारत को बदनाम किया और देश की न्याय व्यवस्था और ओबीसी समुदाय का अपमान किया। केंद्रीय मंत्री ने 2019 में सूरत की एक अदालत की ओर से उनके मोदी सरनेम वाली टिप्पणी मामले में आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने पर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए यादव ने कहा कि राहुल गांधी का लगातार ओबीसी समुदाय के उपनाम का अपमान किया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया है। वह संसद, ओबीसी समुदाय और न्यायपालिका को बदनाम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

राहुल गांधी पर जुबानी हमले में भूपेंद्र यादव क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी राजनेता को ओबीसी समुदाय का अपमान करने का अधिकार नहीं है। किसी भी उपनाम का अपमान करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। नेता का यह व्यवहार भारत तोड़ो को दर्शाता है, न कि कांग्रेस के भारत जोड़ो को। कांग्रेस कानूनी फैसले पर सवाल उठा रही है, ऐसा अब तक किसी भी पार्टी या फिर नेताओं ने नहीं किया है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – West Bengal News: कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से साइबर ठगी, शातिरों ने इस तरह निकाले थे ढाई लाख रुपये

बता दें कि गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई, जिसके खिलाफ कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। राहुल गांधी ने अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक लोकसभा चुनाव रैली में “सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे हो सकता है” टिप्पणी की थी।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Mar 24, 2023 12:34 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola