आसमान में इंडिगो की फ्लाइट का इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, कोलकाता से आ रहे थे 224 यात्री

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आज हादसे का शिकार होने से बच गई. पायलट ने घटना के बारे में ATC को बताया तो चेन्नई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और यात्रियों की सांस में सांस आई.

indigo flight

कोलकाता से चेन्नई आ रही फ्लाइट अचानक डगमगाई तो चीख पुकार मच गई.

विज्ञापन

एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद इंडिगो की फ्लाइट का इंजन फेल होने मामला सामने आया है. दोनों ही मामलों में फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गईं. लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट की तरह आज चेन्नई एयरपोर्ट पर भी हड़कंप मच गया था. एयरपोर्ट अधिकारियों में अफरा-तफरी मची और आनन-फानन में रनवे खाली कराकर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया. फुल सिक्यारिटी के बीच एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई तो यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने भी राहत की सांस ली. प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों और क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू करके मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया.

दुबई से 194 यात्रियों को मुंबई ले जा रहे इंडिगो विमान से उठा धुआं, राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग

विज्ञापन

विमान का बायां इंजन हुआ था फेल

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट 6E-723 कोलकाता से चेन्नई आ रही थी. फ्लाइट में करीब 224 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे लैंडिंग करने से ठीक पहले अचानक विमान डगमगाने लगा. पायलट ने चेक किया तो विमान के बाएं इंजन में खराबी पता चली. पायलट ने इंजन फेल होने की खबर ATC को दी तो उन्होंने इमरजेंसी की घोषणा करके इमरजेंसी लैंडिंग के इंतजाम कराए. इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान को रनवे-25 पर सुरक्षित उतारा गया, इस दौरान एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड रनवे पर तैनात रही.

एअर इंडिया फ्लाइट में आया टर्बुलेंस

कुछ दिन पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस के कारण बड़ा हादसा होने से बचा था. यह फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी कि अचानक लैंडिंग से ठीक पहले डगमगाने लगी. फ्लाइट में टर्बुलेंस आया था, जिस वजह से विमान तेजी से करीब 300 मीटर नीचे आया, जिस वजह से विमान के अंदर चीख पुकार मच गई. सीटों से उछलकर यात्री इधर-उधर गिरे, वहीं उनका सामान भी बिखर गया. हादसे में 17 पैसेंजर घायल हुए थे, जिन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में भर्ती कराना पड़ा था. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, वहीं एअर इंडिया ने भी विभागीय जांच शुरू की हुई है.

विज्ञापन

फ्लाइट का पायलट 2 डोप टेस्ट में फेल

बता दें कि एअर इंडिया हादसे की जांच करते हुए प्रोटोकॉल के तहत पायलट का डोप टेस्ट कराया गया, जिसमें वह फेल हो गया. दूसरे डोप टेस्ट की रिपोर्ट पर फेल आई है, ऐसे में कहा जा रहा है कि विमान में टर्बुलेंस की वजह पायलट था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ