'जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द आएगा...', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

अभिजीत दीपके ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई लोग मुझसे सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि जंतर-मंतर का पार्ट-2 कब आएगा.

Dipke

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि जल्द ही मंतर-मंतर का सीजन टू आएगा. उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई लोग मुझसे सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि जंतर-मंतर का पार्ट-2 कब आएगा, तो मैं कहना चाहता हूं को वो जल्द ही आएगा.

विज्ञापन

अभिजीत दीपके बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए दिल्ली आए हुए थे. लेकिन उन्हें इस मीट के लिए कहीं भी हॉल नहीं मिला. एक जगह उन्होंने जो हॉल बुक कराया था वो आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया. इसके बाद दीपके ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं.

विज्ञापन

दीपके ने कहा, ‘आज हम दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स मीट करने वाले थे, जिसके लिए हमें इंडोर मीटिंग करनी थी. इसके लिए हमें एक हॉल चाहिए था, हम कई जगह गए, लेकिन किसी ने भी हमें हॉल नहीं दिया. सभी लोग कह रहे थे कि हम कॉकरोच जनता पार्टी वालों को हॉल नहीं दे सकते, ऊपर से प्रैशर है. ऐसी 10 जगहों पर हम गए, सभी जगह एक ही बात बोली गई कि अगर हम आपको हॉल दे देंगे तो हमें दिक्कत हो जाएगी, हमें ऊपर से धमकियां मिल रही हैं.

साथ ही उन्होंने कहा, ‘बड़ी मुश्किल से हमें एक हॉल मिला था. लेकिन आज सुबह इन्हें भी धमकी दी गई कि अगर आप यहां कॉकरोच जनता पार्टी की मीटिंग होने देते हैं तो आपको उलटा लटकाया जाएगा. इस तरह से लोगों को डराया और धमकाया जा रहा है. हमें भी मीटिंग करने से रोका जा रहा है.’

विज्ञापन

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘यह सब भाजपा की ओर से किया जा रहा है. इससे भाजपा का डर साफ नजर आ रहा है. भाजपा इस देश के युवाओं से डर रही है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि कितनी भी धमकियां दे लिजिए, कितना भी डरा लिजिए, हम डरने वाले नहीं हैं. हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. ये आपकी गलतफहमी होगी कि हम आपकी तुच्छ हरकतों से पीछे हट जाएंगे.’

दीपके के साथ ही सीजेपी की प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, ‘इस मामले में दिल्ली पुलिस क्या कर रही है. क्या दिल्ली में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है. क्या दिल्ली पुलिस केवल भाजपा के लिए काम कर रही या दिल्ली की जनता के लिए.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ