‘भाई साहब, आप बदल गए…’, जब प्रियंका गांधी का हाल पूछे रहे थे PM मोदी तो बोले खरगे

सोमवार को NCP(शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के शादी के रिसेप्शन में पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ दिखाई दिए. इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Pm Modi

Credit: ANI

विज्ञापन

सोमवार को NCP(शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के शादी के रिसेप्शन में राजनीति के कई दिग्गज पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ दिखाई दिए. इन सभी को एक साथ मु्स्कुराते हुए बात करते देखना अपने आप में ही अद्भुत नजारा है. प्रधानमंत्री, खरगे और गांधी बहन-भाई की हल्की-फुल्की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘अमित शाह का लेक्चर सुनने में दिलचस्पी नहीं’, गृह मंत्री के बयान पर राहुल गांधी का करारा पलटवार

विज्ञापन

क्या बातचीत हुई?

सबसे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से उनका हालचाल पूछा. वीडियो में पीएम मोदी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं- ”प्रियंका कैसी हैं?” हालांकि प्रियंका गांधी इस वीडियो में नज़र नहीं आ रही, लेकिन उनकी आवाज साफ सुनी जा सकती है. उन्होंने जवाब दिया- ”मैं ठीक हूं, सर! आप कैसे हैं?” इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा- ”मैं तो हमेशा की तरह ही हूं.” जैसे ही प्रधानमंत्री ने ये कहा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के चेहरे पर स्माइल आ गई और उन्होंने पीएम से कहा- ”भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं.” खरगे इतना ही कहकर चुप हो गए.

पीएम ने क्या जवाब दिया?

खरगे की बात सुनकर पीएम मुस्कुरा दिए. उन्होंने कहा-”अच्छा, सच में?” और फिर दोनों ही हंस पड़े. इस पूरी मुलाकात के दौरान राहुल गांधी भी वहीं मौजूद थे, वो भी सभी के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि खरगे ने शायद ये टिप्पणी पीएम मोदी के उन इंस्टाग्राम वीडियो को देखकर की थी, जिन्हें वो छात्र आंदोलन के बाद से अपलोड कर रहे हैं.
आपको बता दें कि युवाओं तक पहुंचने की कोशिश में पीएम मोदी पिछले कुछ हफ्तों में कई रील्स अप्लोड कर चुके हैं. उन्होंने अपने मंत्रियों से अपील की है कि वो भी शॉर्ट वीडियो और रील्स बनाएं और युवा पीढ़ी से जुड़ने की कोशिश करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ